लुधियाना (पंजाब) (एएनआई)। लोहड़ी व मकर संक्रांति पर एक दिन पहले से ही आसमान में रंग-बिरंगी पतंगें लहराने लगती हैं। लोग जमकर पतंगबाजी कर पेंच लड़ाते हैं। ऐसे में इस बार भी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तस्वीरें मकर संक्रांति और लोहड़ी के त्योहार पर काफी चर्चा में हैं। दोनों ही नेता आसमान में छाए हैं। जी हां लुधियाना की बाजारों में पतंगों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक साथ दिखाई दे रहे हैं। पतंग में प्रधानमंत्री की अलग ही तस्वीर है। मोदी के चेहरे की वाली पतंगों में से कुछ में उन्हें चौकीदार के रूप में कैप्शन दिया गया है। वहीं कुछ पतंगों में पीएम नरेंद्र मोदी को व गृह मंत्री अमित शाह को एक दूसरे को जीत का संकेत देते हुए देखा जा सकता है।

पतंगों में मोदी-शाह की फोटो अच्छी लगती

एएनआई से बात करते हुए एक दुकानदार गौरव ने कहा, विभिन्न देशों के क्रिकेटरों और झंडों की तस्वीरें भी बिक रही हैं लकिन ग्राहक विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की फैशनेबल पतंगों के लिए ज्यादा पूछ रहे हैं। इन पतंगों की अच्छी मांग है। लोग पतंग भी खरीद रहे हैं। ग्राहकों का कहना है कि पतंगों में मोदी-शाह की तस्वीर अच्छी लगती है।

लोहड़ी मुख्यत: पंजाब का पर्व कही जाती

लोहड़ी मुख्यत: पंजाब का पर्व है। लोहड़ी यानी ल (लकड़ी) और ओह (गोहा यानी सूखे उपले) और ड़ी (रेवड़ी) लोहड़ी के प्रतीक हैं। लोहड़ी दक्ष प्रजापति की पुत्री सती के योगाग्नि-दहन की याद में ही जलाई जाती है। वहीं मकर संक्रांति भगवान सूर्य को समर्पित दिन है। इस दिन श्रद्धालुओं द्वारा पवित्र गंगा नदी में डुबकी लगाकर मनाया जाता है। मकर सक्रांति के दिन स्नान- दान का विशेष महत्व है।

मकर संक्रांति देश भर में मनाई जाती

पदम पुराण के अनुसार इस संक्रांति में दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।इस दिन भगवान सूर्य को लाल वस्त्र गेहूं गुड़ मसूर दाल तांबा स्वर्ण सुपारी लाल फूल नारियल दक्षिणा आदि सूर्य दान का शास्त्रों में विधान है।इस संक्रांति के पुण्य काल में किए गए दान- पुण्य सामान्य दिन के दान- पुण्य से करोड़ों गुना ज्यादा फल देने वाला होता है।भारत के विभिन्न हिस्सों में मकर संक्रांति मनाई जाती है।

National News inextlive from India News Desk