ऋषिकेश:

पीएम नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन अपनी आध्यात्किम यात्रा पर मंडे को ऋषिकेश पहुंचीं। यहां पहुंचक उन्होंने श्रीश्री रविशंकर के आश्रम में 15 मिनट ध्यान लगाया और फिर परमार्थ घाट पर आयोजित होने वाली गंगा आरती में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे प्रार्थना करने आई हैं कि मोदी जी और देश आगे बढ़ें।

मंडे को पीएम मोदी की पत्नी जशोदाबेन अपने परिवारजनों के साथ आर्ट ऑफ लि¨वग के प्रणेता श्रीश्री रविशंकर के ऋषिकेश स्थित आश्रम में पहुंची। बैदिक मंत्रोच्चार के साथ आश्रम में उनका स्वागत किया गया। जशोदाबेन ने आश्रम के मुख्य व्यवस्थापक स्वामी सत्य चेतन्य से आशीर्वाद लिया। बातचीत में जशोदाबेन मोदी ने कहा कि वे आध्यात्मिक यात्रा के तहत ऋषिकेश पहुंची हैं। मैं यही प्रार्थना करती हूं कि मोदीजी और पूरा देश आगे बढ़े। देश के सभी भाई बहन आगे बढं़े। उन्होंने बताया कि वह ऋषिकेश में दूसरी बार आ रही हैं। इससे पूर्व 2010 में यहां आई थी। उन्होंने श्रीश्री रवि शंकर के आश्रम में आयुष यज्ञ में आहुति डाली। पंडित हिमांशु ने यज्ञ संपादित कराया। सम्मान समारोह के दौरान आश्रम परिवार के सदस्यों ने उनका अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने 15 मिनट ध्यान भी लगाया। आश्रम में स्वामी विष्णु चैतन्य, गन्ना एवं चीनी विकास बोर्ड के अध्यक्ष भगतराम कोठारी, यात्रा संयोजक सत्यप्रकाश रेशू, चारु माथुर कोठारी, अर¨वद हर्ष, आदि ने उनका स्वागत किया। जशोदाबेन मोदी पीएम के स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने के लिए परमार्थ निकेतन पहुंची। यहां उन्होंने स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज और साध्वी भगवती सरस्वती के सानिध्य में गंगा आरती भी की। यात्रा में उनके साथ उनके भाई अशोक मोदी, भतीजी रेणुका मोदी, दामाद चेतन मोदी भी आए हैं।