नई दिल्ली (एएनआई)। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का आज बुधवार को जन्मदिन है। इस अवसर उन्हें पार्टी के नेताओं, समर्थकों और कार्यकर्ताओं के अलावा विपक्षी पार्टियों के नेताओं की ओर से भी बधाई मिल रही है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकानाएं देते हुए ट्वीट किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने लिखा कि सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर उनको स्वस्थ रखे और दीर्घायु दे। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी बुधवार को कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी। नितिन गडकरी ने उनके लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

इन वजहों से नहीं मना रही बर्थडे
हालांकि सोनिया गांधी ने देश में नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में और कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। इस संबंध में पार्टी के शीर्ष सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस महासचिव संगठन ने राज्यों के सभी प्रभारियों और पीसीसी अध्यक्षों को सूचित किया है कि देश भर में कोविद -19 महामारी के कारण होने वाले संकट को देखते हुए और इसके खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के बीच सोनिया गांधी ने इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। कांग्रेस के सभी राज्य प्रमुखों को सोनिया गांधी के जन्मदिन पर केक काटने सहित सभी प्रकार के समारोहों से बचने को कहा गया है।

National News inextlive from India News Desk