नई दिल्ली (पीटीआई)। PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को 71 साल के हो गए। भाजपा ने उनके 71वें जन्मदिन को विशेष बनाने के लिए शुक्रवार से 20-दिवसीय विशाल जनसंपर्क, "सेवा और समर्पण" शुरू किया और यह गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन में उनके 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भी 7 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इसके अलावा आज के दिन डेढ़ कराेड़ा से ज्यादा कोरोना वैक्सीन डोज देने का रिकाॅर्ड भी बनाने की कोशिश कर रही है। वहीं इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार जन्मदिन की शुभकामनाएं मिल रही हैं। पीएम मोदी के जन्मदिन पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि वह अपनी अथक सेवा की भावना से राष्ट्र की सेवा कर रहें।


अमित शाह ने विश किया बर्थडे
वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने न केवल देश को समय से पहले सोचने और कड़ी मेहनत से अपने संकल्प को पूरा करने का विचार दिया, बल्कि इसे हकीकत भी बनाया। उन्होंने कहा कि मोदी में देश को एक मजबूत और निर्णायक नेता मिला है, जिन्होंने दशकों से अपने अधिकारों से वंचित लोगों को सम्मानजनक जीवन दिया।


राजनाथ सिंह ने दी शुभकामनाएं
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने अपने अब तक के कार्यकाल में विकास और सुशासन में कई नए अध्याय लिखे हैं और कामना की कि वह भारत को एक मजबूत, समृद्ध और गौरवशाली देश बनाने के अपने सपने को पूरा करें।


राहुल गांधी ने दी बर्थडे विशेज
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। राहुल गांधी ने ट्वीट किया जन्मदिन मुबारक हो मोदी जी।


पीएम मोदी का जीवन सफर
1950 में गुजरात में जन्मे, मोदी कम उम्र में हिंदुत्व संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में शामिल हो गए और बाद में भाजपा में शामिल हो गए। 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री बने, मोदी को कभी भी चुनावी झटका नहीं लगा। उनके नेतृत्व में राज्य भाजपा लगातार तीन बार सत्ता में आई और फिर 2014 और 2019 में केंद्र में एक के बाद एक सत्ता में आई।

National News inextlive from India News Desk