कानपुर। पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार को 69 वर्ष के हो गए। पीएम इस खास दिन पर अपने गृहनगर गुजरात पहुंचे। हमेशा की तरह आज उन्होंने दिन की शुरुआत मां हीराबेन द्वारा दिए गए आशीर्वाद के साथ की। उन्हें बर्थडे पर पूरे देश से शुभकानाएं मिल रही हैं।


राजनाथ सिंह और वेंकैया नायडू ने किया ट्वीट

राजनीतिक गलियारों से भी उन्हें अब तक तमाम नेता बर्थडे विश कर चुके हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, भाजपा अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह शामिल व स्मृति ईरानी समेत कई नेताओं ने पीएम के बर्थडे पर ट्वीट किया है।

 


पीएम को बताया मजबूत इच्छाशक्ति वाला नेता
मिड में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक जहां एम वेंकैया नायडू ने अपने संदेश में कहा कि मोदी के कुशल नेतृत्व में राष्ट्र निरंतर प्रगति कर रहा है। वहीं अमित शाह ने मोदी को मजबूत इच्छाशक्ति वाला नेता और निर्णायक नेतृत्व और कड़ी मेहनत का प्रतीक बताया।


राजनाथ सिंह ने अच्छे स्वास्थ्य की कामना की
राजनाथ सिंह ने कहा कि पीएम मोदी भारत की स्थिति को बनाने और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत को नई ऊंचाइयों को हासिल करने में मदद की है। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।


सोनिया गांधी ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं
खास बात ताे यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बर्थडे पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।उन्होंने मोदी की स्वस्थ, खुशहाल और लंबे जीवन की कामना की। इसके अलावा कई और नेताओं ने भी उन्हें बधाई दी है।

PM Narendra Modi Birthday : 69वें बर्थडे पर पीएम ने मां के आशीर्वाद से की दिन की शुरुआत, गुजरात में घूमे बटरफ्लाई गार्डन
ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल ने किया विश
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी ट्वीट करके पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इसके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भी पीएम नरेंद्र मोदी को ट्वीट कर बर्थडे की विशेज दी हैं।

 

 

 

 

National News inextlive from India News Desk