नई दिल्ली (एएनआई)बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह ने आज रविवार को कथित तौर पर मुंबई में अपने आवास पर आत्महत्या कर ली है। उनके निधन से न सिर्फ टीवी व फिल्मों की दुनिया बल्कि क्रिकेट से लेकर राजनैतिक गलियारों में भी शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया सुशांत सिंह राजपूत … एक उज्ज्वल युवा अभिनेता बहुत जल्द चला गया। उन्होंने टीवी और फिल्मों में काम किया। मनोरंजन की दुनिया में उनके उदय ने कई लोगों को प्रेरित किया और वह कई मेमोरेबल परफॉर्मेंस को अपने पीछे छोड़ गए। उनकी डेथ से शाॅक्ड हूं। मेरी संवेदनाएं उनकी फैमिली और फैंस के साथ हैं। ओम शांति।

इन राजनेताओं ने भी बयां किया दुख

इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद और केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी सहित कई अन्य राजनेताओं ने इस युवा और शानदार अभिनेता की मौत पर दुख व्यक्त किया। राजनेताओं ने इसके लिए टि्वटर का सहारा लिया है। पुलिस ने कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत रविवार को मुंबई में अपने बांद्रा आवास में मृत पाए गए हैं। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त डॉक्टर मनोज ने पुष्टि की अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के घर से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। आगे की जांच जारी है।

National News inextlive from India News Desk