नई दिल्ली (एएनआई)। कर्नाटक के चिकबलपुर खदान विस्फोट में छह लोगों की जान चली गई है और कुछ घायल है। घायल को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया है। इस घटना पर दुख जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि कर्नाटक के चिकबलपुर में दुर्घटना के कारण जानमाल के नुकसान से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। प्रार्थना है कि घायल जल्दी ठीक हों। वहीं कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने भी इस घटना पर दुख जताते हुए जिला प्रभारी मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों को इस पूरी घटना की जांच करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।


घटनास्थल का दौरा किया
राज्य के गृह मंत्री बासवराज बोम्मई और जिला प्रभारी मंत्री डॉक्टर के सुधाकर ने चिकबलपुर के हिरेनागवली में घटनास्थल का दौरा किया। चिकबलपुर जिले में जिलेटिन धमाके में हुई 6 लोगों की मौत पर कर्नाटक के खनन और भूविज्ञान मंत्री मुरुगेश निरानी ने कहा कि यह बहुत दुखद खबर है। इसमें कल देर रात 6 लोग मारे गए और एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। यह एक बड़े विस्फोटक की वजह से हुआ है। हमारे सभी वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर गए हैं।

National News inextlive from India News Desk