नई दिल्ली (एएनआई)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, भारत के सबसे वरिष्ठ और सम्मानित नेताओं में से एक मुरली मनोहर जोशी जी को जन्मदिन की बधाई। उन्होंने एक मंत्री के रूप में और सांसद के रूप में अनुकरणीय योगदान दिया।हम उनके स्वस्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करते हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और एक अनुभवी सांसद, मुरली मनोहर जोशी का जन्म आज ही के दिन 1934 को नैनीताल में हुआ था।


यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह को जन्मदिन की बधाई दी
इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह राज्य के परिवर्तन की दिशा में उनके प्रयासों के लिए प्रशंसा करते हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कल्याण सिंह जी से बात की और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उनका जीवन सार्वजनिक सेवा और गरीबों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित है। कल्याण सिंह को यूपी के परिवर्तन के लिए उनके कई प्रयासों के लिए सराहा गया है। ईश्वर उन्हें लंबे और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद दे। कल्याण सिंह पहली बार जून 1991 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।

National News inextlive from India News Desk