नई दिल्ली (एएनआई)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को शहीद दिवस के अवसर पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम ने ट्वीट कर करते हुए कहा कि आजादी के क्रांतिदूत अमर शहीद वीर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को शहीदी दिवस पर शत-शत नमन। मां भारती के इन महान सपूतों का बलिदान देश की हर पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। जय हिंद! 23 मार्च को भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि देने के लिए शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। 1931 में ब्रिटिश सरकार ने इन भारतीय क्रांतिकारियों को फांसी दी थी। तीनों को लाला लाजपत राय की मौत का बदला लेने के लिए 1928 में पुलिस उपाधीक्षक जेपी सॉन्डर्स की हत्या का दोषी पाया गया।
पीएम मोदी ने डॉक्टर राम मनोहर लोहिया को किया नमन
इसके अलावा पीएम मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी डॉक्टर राम मनोहर लोहिया को भी आज उनकी जयंती पर याद किया और कहा कि देश के लिए उनका योगदान देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि महान स्वतंत्रता सेनानी और समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया जी को उनकी जयंती पर सादर श्रद्धांजलि। उन्होंने अपने प्रखर और प्रगतिशील विचारों से देश को नई दिशा देने का कार्य किया। राष्ट्र के लिए उनका योगदान देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।उत्तर प्रदेश के एक छोटे से कस्बे अकबरपुर में जन्मे लोहिया भारत में ब्रिटिश शासन के अंतिम चरण के दौरान कांग्रेस रेडियो के साथ काम किया, जिसे 1942 तक बंबई के विभिन्न स्थानों से गुप्त रूप से प्रसारित किया गया था।

National News inextlive from India News Desk