नई दिल्ली (एएनआई)। भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की आज शनिवार को 131वीं जयंती मनाई जा रही है। इस पर अवसर पर पीएम नरेंद्र माेदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए याद किया। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। इसके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी जवाहर लाल नेहरू को याद करते हुए ट्वीट किया कि आज भारत अपने पहले पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती मना रहा है। एक विशाल दूरदर्शी जिन्होंने हमारे देश की नींव भाईचारे, समतावाद और आधुनिक दृष्टिकोण के साथ रखी।


नेहरू को 'चाचा नेहरू' कहा जाता है
पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ था। उन्होंने 27 मई, 1964 को अंतिम सांस ली। वह 15 अगस्त 1947 को देश के स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका के बाद प्रधानमंत्री बने। भारत में बाल दिवस हर साल 14 नवंबर को स्वतंत्र भारत के पहले प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू के सम्मान के रूप में मनाया जाता है।नेहरू को 'चाचा नेहरू' कहा जाता है और उन्हें बच्चों को प्यार और स्नेह देने के महत्व पर जोर देने के लिए जाना जाता है। चाचा नेहरू की मृत्यु के बाद, सर्वसम्मति से उनके जन्मदिन को भारत में 'बाल दिवस' या बाल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया।

National News inextlive from India News Desk