नई दिल्ली (पीटीआई)। पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली में भर्ती हैं। अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा, "मनमोहन सिंह की हालत स्थिर है।" इस दाैरान पूर्व पीएम के लिए देश भर से उनके समर्थक और साथी दुआएं कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके जल्द स्वस्थ्य होने की दुआ मांगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं डॉक्टर मनमोहन सिंह जी के अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया पूर्व पीएम से मिलने पहुंचे
वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह से मिलने के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली पहुंचे। केंद्रीय मंत्री मंडाविया ने एक ट्वीट में कहा कि उन्होंने नई दिल्ली के एम्स में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। स्वास्थ्य मंत्री ने उनके शीघ्र ठीक होने की कामना की।

हृदय रोग विशेषज्ञों की एक टीम की देखरेख में पूर्व पीएम
बतादें कि 89 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बुधवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के कार्डियोन्यूरो सेंटर के एक निजी वार्ड में भर्ती कराया गया था। वह डॉक्टर नीतीश नाइक के नेतृत्व में हृदय रोग विशेषज्ञों की एक टीम की देखरेख में है। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह इधर कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी। ऐसे में वीकनेस आदि की वजह से उनके कल एम्स में भर्ती कराया गया था।

National News inextlive from India News Desk