रांची (पीटीआई)। पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रांची के प्रभात तारा मैदान में योग किया। इस ग्राउंड में उन्होंने करीब 40,000 लोगों के साथ विभिन्न आसन किए। लोगों से योग को समाज के सभी तबके तक पहुंचाने की अपील करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि योग सब कुछ से ऊपर है। इसके साथ उन्होंने लोगों से योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का भी आग्रह किया।

international yoga day 2019 : रांची में पीएम मोदी के साथ 40000 लोगों ने किया योगधर्म और जाति से भी सबसे ऊपर है योग

योग के बाद रांची में लोगों को संबोधित करते हुए पेम मोदी ने कहा, 'हमें शहर, गांवों और आदिवासी क्षेत्रों में योग करने का प्रयास करना चाहिए। योग धर्म, जाति, रंग, लिंग और क्षेत्र से ऊपर है। योग सदियों से निरंतर और विकसित हो रहा है। योग का हमेशा एक मतलब रहा है, वह स्वस्थ शरीर, स्थिर मन और एकता की भावना है। योग ने ज्ञान, भक्ति और कर्म प्रदान किया है।'

international yoga day 2019 : रांची में पीएम मोदी के साथ 40000 लोगों ने किया योग

कई जगहों पर योग का आयोजन

पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को यादगार बनाने के लिए भारत के तमाम शहरों के साथ दुनिया भर में योग में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उनमें से कई जगहों का नेतृत्व अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री कर रहे हैं। मोदी ने यह भी कहा कि सरकार योग को स्वास्थ्य के लिए एक महत्वपूर्ण स्तंभ बनाने का काम कर रही है।

international yoga day 2019 : रांची में पीएम मोदी के साथ 40000 लोगों ने किया योग

दिल की बीमारी से निपटारा

इसके बाद दिल की बीमारी पर चिंता व्यक्त करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'आज के युवा तेजी से दिल की बीमारी के चपेट में आ रहे हैं, योग इस समस्या से निपटने में बहुत बड़ी भूमिका निभा सकता है। इसलिए, इस वर्ष का थीम 'योग फॉर हार्ट' रखा गया है।'

international yoga day 2019 : रांची में पीएम मोदी के साथ 40000 लोगों ने किया योगमधुमेह और अन्य चीजों को किया जा सकता है खत्म

पीएम ने अपने संबोधन में कहा, 'शराब, नशीली पदार्थों का सेवन, मधुमेह और अन्य चीजों के बारे में सुनकर बहुत दुख होता है। योग से इन समस्याओं को खत्म किया जा सकता है।

international yoga day 2019 : रांची में पीएम मोदी के साथ 40000 लोगों ने किया योग

International Yoga Day: ये हैं हॉलीवुड के कुछ एंथुजियास्टिक 'योगी'!योग को लोकप्रिय बनाने के लिए सरकार कर रही काम  

उन्होंने जोर देकर कहा कि योग को लोकप्रिय बनाने के लिए भारत और दुनिया भर में लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के साथ बुनियादी ढांचे को मजबूत करना होगा और सरकार इसके लिए काम कर रही है। बता दें कि प्रधानमंत्री गुरुवार रात रांची में पहुंचे थे।

international yoga day 2019 : रांची में पीएम मोदी के साथ 40000 लोगों ने किया योग

National News inextlive from India News Desk