-बच्चे ने पापा की खोली पोल और वो कालोनी में हो गए हिट

-स्कूली अंदाज में पुलिस दे रही परिसमेंट

-कहीं कौवा बनाकर उडाया तो कहीं मुर्गा बनाया

-कहीं हाथ उपर नीचे करके पीटी तो कहीं बेत बरसाए

GORAKHPUR: गोरखपुर के एक शख्स को ये तो पता था कि लॉकडाउन में बेमतलब बाहर निकले तो पुलिस पीठ सीधी कर देगी। लेकिन पुलिस के पनिशमेंट से वो पापुलर हो जाएंगा इसका अंदाजा नहीं था। जी हां गोरखपुर के एक शख्स जो अपने दोस्त के साथ लॉकडाउन में घुमने निकले तो धर्मशाला चौराहे पर वो पकड़ लिए गए। पुलिस ने पकड़कर उन्हें और उनके दोस्त को मुर्गा बना दिया। घंटों मुर्गा बनने के बाद जब घर के पास पहुंचे तो अपने दोस्त को कोस रहे थे कि तुम्हारे वजह से आज जिंदगी में पहली बार मुर्गा बना हूं। ये बात बगल में खड़े उनके बच्चे ने सुन ली और घर जाकर अपनी मम्मी से ये बता दिया कि पापा मुर्गा बने थे। फिर क्या वे पूरे घर के साथ ही आसपास भी मुर्गे के नाम से हिट हो गए।

बचपन का बहाना अब आजमा रहे

स्कूलों से निकलने के लिए या ना जाने के लिए बच्चे सुबह से ही डेली नया बहाना बनाते थे। जैसे पेट दर्द, लूज मोशन, बुखार, पैर में दर्द, उल्टी होना ये कुछ बहाने हैं जिनके दम पर स्टूडेंट स्कूल में छुट्टी मांगता था और घर पर भी ये बहाना बनाकर स्कूल ना जाने की जिद्द करता था। कई पैरेंट्स या टीचर इस बहाने में पड़कर बच्चे की बात मान लेते थे। इसके बाद बच्चा हंसते-हंसते घर निकल जाता था। लॉकडाउन में घर में किसी का भी पर्चा लेकर लोग निकल जा रहे हैं। इसी तरह रिलेटिव की बीमारी और राशन का लाने का बहाना बना रहे हैं। कुछ लोग तो अपनी गाड़ी में हमेश झोला रखे रह रहे हैं ताकि पुलिस को दिखाया जा सके। वहीं, पेट दर्द, गैस, एलर्जी समेत कुछ बीमारियों के नाम यादकर उसे भी पुलिस को बता रहे हैं।

मुर्गा बनाया और पीटी करवाया

पुलिस जो भी लॉकडाउन तोड़कर बाहर निकल रहा है उसे मुर्गा बनाना, हाथ उपर कर घंटों खड़ा करना, सोशल डिस्टेंश का गोला बनाकर उसमें बैठाना, उठक-बैठक कराना, डिप्स मारना और सबसे कड़ी हाथ और पैर पर बेत बरसाने की सजा दे रही है। इस दौरान जो लोग जैनविन हैं उनके पास निकलने का सही कारण है उन्हें पुलिस जाने दे रही है। जो भी लोग तफरी मारने जाने रहे हैं वे ही पुलिस का शिकार बन रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो

इस समय पुलिस का पनिसमेंट पब्लिक का हंसी का जरिया बना हुआ है। लॉकडाउन में सोशल मीडिया पर इंडिया समेत विदेशों के भी ढेरों वीडियो हैं, जिसमें पुलिस बाहर घूमने जाने वाले को पनिसमेंट दे रही है। वो वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग खूब हंस रहे हैं। एक्जाम्पल के तौर पर एक वीडियो में एक शख्स अपने पत्‍‌नी बच्चों के साथ लॉकडाउन में बाइक से बाहर जा रहा है। जिसे पुलिस इज्जत से बाइक से उतारकर परिवार वालों से थोड़ी दूर ले जाकर एक फोर व्हीलर के पीछे उसपर कई बेत बरसा रही है। ताकि उसका परिवार भी ना देख पाए और उसको समझ भी आ जाए।

कोट-

लॉकडाउन में पुलिस भगवान के रूप में है। लोगों को इस समय अपने घरों में रहना चाहिए। लेकिन कुछ लोग मानने को तैयार नहीं है। जिसकी सजा उन्हें मिल रही है। इस समय सोशल मीडिया पर बाहर निकलने वालों की पिटाई के खूब चर्चे हो रहे हैं। इनको मुर्गा बने देख पुराने स्कूली दिन याद आ जा रहे हैं।

डॉ। राजेश गुप्ता, टीचर, जुबिलि इंटर कॉलेज

मैं तो हर दिन एक नया वीडियो देखता हूं। लॉकडाउन का पालन ना करने वाले कहीं मुर्गा बने हुए हैं तो कहीं पीटी कर रहे हैं। वहीं, कई जगहों पर पुलिस का बेत उनपर अच्छे से बरस रहा है। ये सब देखकर खुद के स्कूली दिनों की याद ताजा हो जाती है। इसी तरह स्कूल में पनिसमेंट मिलता था।

रितेश रॉबर्ट, प्रोफेशनल