-चेन स्नेचिंग के दौरान महिला को गोली मारने का है मामला

PATNA: पटना पुलिस नियमों को दरकिनार कर देती है। थाना क्षेत्र का मामला नहीं होने के बाद भी नियम ये है कि पुलिस जीरो पर मुकदमा दर्ज कर मामला संबंधित थाने में ट्रांसफर कर दे, लेकिन राजधानी की पुलिस ऐसा नहीं करती है। नतीजा ये होता है कि लोग थाने का चक्कर लगाते रहते हैं। राजधानी में ये आम बात है। नया मामला राजधानी में एक बार फिर देखने को मिला है। दरअसल गुरुवार को एक महिला मॉर्निग वॉक कर घर आ रही थी। इस दौरान रास्ते में बदमाशों ने उसे रोक लिया और उसका चेन छिनने का प्रयास किया। इस दौरान महिला ने विरोध किया तो उसे गोली मार दिए। महिला अस्पताल में भर्ती है। महिला के परिवार के लोगों का आरोप है कि कंकड़बाग और कदमकुआं सीमा विवाद में उलझी रही। इसका नतीजा ये हुआ कि 48 घंटे बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया है।

तीन बदमाशों ने मारी थी गोली

राजेंद्र नगर की रहने वाली रागिनी कुमारी शुक्रवार की सुबह 5.30 बजे अपने घर से मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। करीब छह बजे जैसे ही वे वैशाली गोलंबर (राजेंद्र नगर पुल के नीचे) पहुंचीं की एक बाइक से आए तीन अपराधियों ने उनपर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। बदमाशों ने तीन गोली चलाई जिसमें दो गोली रागिनी को कमर के नीचे लगी। इसके बाद उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस को मौके पर भेजा गया। बयान लेना चाहा तो उनके पति ने कहा पुलिस परेशान न करे। इसके बाद पुलिस वापस लौट आई। जब मैंने मुआयना कराया तो क्षेत्र कंकड़बाग पाया गया। पीडि़त के पति द्वारा शनिवार को कदमकुआं को आवेदन लिखा गया। वो जहां चाहते हैं उनका मुकदमा वहीं दर्ज किया जाएगा।

-गरिमा मलिक, एसएसपी, पटना