-एक साल पहले की थी लव मैरिज, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

KANPUR : कल्याणपुर में रविवार को संदिग्ध परिस्थिति में सिपाही की पत्नी की मौत हो गई। उसका शव को घर पर फांसी लटका मिला था। सूचना पर परिजनों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर दिया। परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर ने मौके पर जाकर परिजनों को शांत कराकर शव को पोस्टमार्टम भेज दिया। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का पता चलेगा। फिलहाल पुलिस पड़ताल कर रही है।

बिठूर में रहने वाले बिल्तास मोहम्मद हेड कांस्टेबल है। वो इस समय कन्नौज में तैनात है। उनकी बेटी नेहा (23) का देवी सहाय नगर निवासी कांस्टेबल बी चंद्र से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने एक साल पहले परिजनों की मर्जी के खिलाफ बी। चंद्र से लवमैरिज कर ली थी। बी। चंद्र कंट्रोल रूम में तैनात है। रविवार को परिजनों को नेहा की मौत का पता चला तो वे बेटी के ससुराल पहुंच गए। उन्होंने पति पर हत्या का आरोप लगाया है।