- एसएसपी ने दिया पुलिस कर्मियों की सूची बनाने का आदेश

- पुलिस जीप के जरिए बुलाए जाने की पहल

GORAKHPUR: लॉकडाउन से पहले छुट्टी पर जाकर फंसे पुलिस वालों को गृह जनपद में कोरोना बचाव काम में जुटना होगा। एसएसपी डॉ। सुनील कुमार गुप्ता ने ऐसे पुलिस वालों की सूची बनाने का आदेश दिया है। साथ ही जो पुलिस वाले आसपास जिले के हैं उन्हें उस जिले से पुलिस जीप के जरिए वापस भी बुलाए जाने की पहल होगी।

जिले में छुट्टी पर 200 पुलिस कर्मी

जिले में करीब 200 पुलिस वाले इस समय छुट्टी पर हैं जो वापस नहीं लौट पाए हैं। इन सभी से व्हाट्सअप पर प्रार्थना पत्र मंगाया जाएगा। एसएसपी के मुताबिक लॉकडाउन से पहले गए पुलिस वाले छुट्टी बढ़ाने की अर्जी दिए हैं जिसे अब थोड़ा परिवर्तित किया जाएगा। जो जहां हैं वहीं पर ड्यूटी कर सके, इसके लिए उनके गृह जिले के एसपी से बातकर ड्यूटी में लगाया जाएगा। इसके साथ ही आसपास जिले के पुलिस वालों को पुलिस जीप की मदद से वापस बुलाया जाएगा। इन सभी की सूची तैयार की जा रही है।