- न्यू ईयर पर रात 12 बजे डीजे बजाने पर पुलिस करेगी सख्त कार्रवाई

- पुलिस के सख्त रवैया से डीजे संचालक और होटल्स मैनेजर के हालत हुए पस्त

BAREILLY:

न्यू ईयर ख्0क्भ् के सेलीब्रेशन में शायद इस बार डीजे की कानफोड़ू आवाज पर धूमधड़ाका का तड़का लगाने से महरूम होना पड़ सकता है, क्योंकि इस बार पुलिस डीजे को लेकर बेहद कडि़यल रुख अख्तियार किये हुए है। पुलिस ने डीजे आपरेटर्स व होटल्स को दो टूक बता दिया है कि रात दस बजे के बाद तेज आवाज हुई तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का यह फरमान घरों में भी लागू रहेगा। यानि कि घर में भी फुल वाल्यूम पर नये साल का सेलीब्रेशन कानूनी पचड़े में डाल सकता है।

स्लो म्यूिजक पर होगा सेलीब्रेशन

होटल्स और रेस्टोरेंट मैनेजर्स ने इस बार सेलीब्रेशन के लिए आने वाली पाटियों को पुलिस के सख्त रवैया को देखते हुए चेतावनी दी है। इसमें ऑर्गनाइजर्स को रात क्0 बजने के बाद स्लो म्यूजिक पर प्रोग्राम ऑर्गनाइज करने के लिए कहा गया है। ताकि पार्टी में डिस्टर्बेस न हो, पुलिस की फटकार न लगे और नए साल में सेलीब्रेशन भी जमकर हो। वहीं, पार्टीज ने होटल्स मैनेजर्स से हामी तो भर दी है। लेकिन होटल्स ओनर्स को भी संदेह है कि झलकते जाम के साथ के साथ म्यूजिक में भी तीव्रता आ सकती है। होटल मैनेजर पुनीत सक्सेना ने बताया कि उनके होटल में दो न्यू ईयर पार्टी हैं, ऑर्गनाइजर्स से रात दस बजने के बाद स्लो म्यूजिक चलाने को उन्होंने कहा है। यही हाल शहर के अन्य होटल और रेस्टोरेंट का है।

परेशान हो गए डीजे संचालक

पुलिस के सख्त फरमान और रवैया ने डीजे संचालकों के माथे पर पसीना ला दिया है। लास्ट इयर न्यू इयर सेलीब्रेशन की जबरदस्त बुकिंग हुई थी। लेकिन इस साल पुलिस की कार्रवाई के आगे डीजे संचालक बेबस नजर आ रहे हैं।

लास्ट ईयर भ्ाी सख्ती के थे निर्देश

आमतौर पर पुलिसिया फरमान हवा हवाई ही रहते हैं। क्योंकि लास्ट इयर भी रात क्0 बजे के बाद पार्टी ऑर्गनाइजर्स को डीजे बजाने पर पाबंदी थी। लेकिन शहर की हर सड़क, गली, रेस्टोरेंट, होटल्स समेत घरों में भी जमकर डीजे की तेज ध्वनि पर डांस किया गया। पुलिसिया गश्त लगती रही। नशेडि़यों के खिलाफ अभियान चला, लेकिन वह भी केवल खानापूर्ति ही साबित हुआ। क्योंकि चौराहों पर चले अभियान में न किसी का चालान हुआ और न ही किसी पर जुर्माना ही लगाया गया था। ठीक उसी तर्ज पर इस बार भी बरेली पुलिस ने डीजे और नशेडि़यों पर नकेल कसने के दावे किए हैं।

डीजे संचालकाें को भेजेंगे नोटिस

अब डीजे संचालक ऑर्गनाइजर्स को डीजे सौंपकर मामले से पीछा नहीं छुड़ा पाएंगे। इसके लिए पुलिस की ओर से डीजे संचालकों पर शिकंजा कस दिया है। न्यू ईयर पर डीजे संचालकों के लिए नई व्यवस्था लागू हो जाएगी। इसमें डीजे संचालक किसी को किराए पर डीजे दिए हैं तो उसकी सूचना पुलिस को देनी होगी। साल के पहले दिन ही यह फरमान लागू हो जाएगा। एसपी सिटी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि डीजे संचालकों को नोटिस देने की तैयारी कर ली गई है। नोटिस मिलने के बाद डीजे संचालक पुलिसिया बिना अनुमति के डीजे नहीं दे सकेंगे। वहीं, नोटिस का उल्लंघन करने वाले डीजे संचालकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।