सदर के एक ब्यूटी पार्लर में गई थी प्रियम की बहन

पार्लर में खो गई सोने की अंगूठी, पुलिस को मौके पर बुलाया

Meerut। क्रिकेटर प्रियम की बहन की सदर के एक ब्यूटी पार्लर में अंगूठी बुधवार को खो गई। ब्यूटी पार्लर पर चोरी का शक जताते हुए सदर बाजार पुलिस को मौके पर बुला लिया गया। तलाश करने के बाद अंगूठी मिल गई। पुलिस ने बताया कि अंगूठी खो गई थी, तलाश करने के बाद पार्लर में मिल गई।

ये है मामला

क्रिकेटर प्रियम की बहन की शादी है, जिसके चलते वह ब्यूटी पार्लर में गई थी। इस दौरान अंगूठी गिर गई थी, जिसके बाद अफरातफरी मच गई। चोरी का शक जताते हुए सदर बाजार पुलिस को बुला लिया गया, पुलिस ने दो घंटे की मशक्कत के बाद अंगूठी को तलाशा और उनको सौंपा, जिसके बाद ही राहत की सांस ली गई। सदर बाजार एसओ विजय गुप्ता का कहना है कि पार्लर में अंगूठी गिर गई थी। जिसको हमने तलाश कर सौंप दिया है।