RANCHI: सीसीएल अस्पताल रांची की नर्स नैंसी सिंह मलिंगा से ख्0 लाख की ठगी मामले में गोंदा पुलिस नाइजीरियन ठग मैथ्यू का रांची से लिंक तलाश रही है। क्9 सितंबर को नर्स से ठगी में वही तरीका अपनाया गया, जैसे व्यापार व लॉटरी का झांसा देकर नाइजीरियन मैथ्यू ठगी करता था। इसमें जेम्स विलियम्स के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में गोंदा इंस्पेक्टर व सीआईडी की टीम फरीदाबाद साइबर सेल से संपर्क साध रही है। गौरतलब हो कि नाइजीरियन ठग मैथ्यू व विलिस को पांच नवंबर को फरीदाबाद की साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है।

यह है मामला

नैन्सी सिंह मलिंगा ने बताया है कि फेसबुक के माध्यम से लंदन में रहनेवाले जेम्स विलियम्स से उसकी दोस्ती हुई। दोनों में बातचीत होने लगी। इसी बीच मई में जेम्स विलियम्स ने परिवार के लिए एक कुरियर भेजने के नाम पर ख्0 लाख रुपए की ठगी कर ली। इस केस को झारखंड की साइबर सेल भी देख रही है।

पहले दोस्ती, फिर ठगी कर रहे विदेशी फ्रॉड

फरीदाबाद में गिरफ्तार नाइजीरियन मैथ्यू, विलिस और जेम्स विलियम्स की ठगी करने का तरीका एक ही है। मैथ्यू भी भारतीय मूल के लोगों से पहले दोस्ती करता था और लाखों, अरबों की लॉटरी निकलने का झांसा देकर अपने खाते में लाखों रुपए ट्रांसफर करवा लेता था। ये दोनों भी फरीदाबाद की एक महिला से ही लॉटरी व बिजनेस के नाम पर ठगी कर रहे थे। महिला ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। जब नाइजीरियन मूल का युवक एक होटल में डील करने पहुंचा, तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनलोगों के पास से नकली डॉलर से भरा बैग बरामद किया है।