कोलकाता (एएनआई)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुुरुवार को पश्चिम बंगाल में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं की कथित हत्या और गुंडों की राजनीति के विरोध में राज्यव्यापी 'नबना चलो' आंदोलन शुरू किया है। कोलकाता में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुवाई वाली सरकार के खिलाफ आंदोलन के लिए एकत्र हुए थे। इस दाैरान पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन और लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया। इतना ही नहीं कोलकाता में विरोध प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर सतर्कता बरतने के लिए पुलिस ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है।

कार्यकर्ताओं पर आंसू गैस का इस्तेमाल किया

हावड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस के बैरिकेड को तोड़ने की कोशिश की, जिसे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए रखा गया था और आग लगा दी गई थी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का भी इस्तेमाल किया। इस दाैरान भाजपा नेता विजयवर्गीय ने मास्क पहनने के बावजूद पार्टी कार्यकर्ताओं पर पुलिस कार्रवाई के लिए बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा सभी कार्यकर्ता मास्क पहने हुए हैं। क्या नियम केवल हमारे लिए हैं?

पुलिस के साथ गुंडों ने हम पर पथराव किया

ममता जी ने हजारों लोगों के साथ प्रदर्शन किया है, और हमें सोशल डिस्टेंसिंग गड़बड़ी का पाठ पढ़ाया जा रहा है। क्या वही नियम उन पर लागू नहीं होते हैं? विजयवर्गीय ने राज्य सरकार पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन को एक हिंसक विरोध प्रदर्शन में बदलने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा हम लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रहे हैं, लेकिन ममता जी ने हमारे शांतिपूर्ण प्रदर्शन को हिंसक विरोध में बदलने की कोशिश की है। पुलिस के साथ गुंडों ने हम पर पथराव किया।

भाजपा राज्य को भ्रष्टाचार से मुक्त करना चाहती

इससे पहले विजयवर्गीय ने कहा था कि यह विरोध राज्य में प्रचलित गुंडों की राजनीति के खिलाफ है और भाजपा राज्य को भ्रष्टाचार से मुक्त करना चाहती है। पहले उन्होंने नबना राज्य सचिवालय को आज स्वच्छता कार्य करने की आड़ में बंद कर दिया। यह सप्ताहांत पर किया जाता है, लेकिन भाजपा युवा मोर्चा के राज्यव्यापी विरोध के कारण, उन्होंने आज नबना को बंद कर दिया। विजयवर्गीय ने कहा कि हम चाहते हैं कि न केवल नबना बल्कि पूरा राज्य ही भ्रष्टाचार हो जाए।

गुंडों की राजनीति से राज्य को निजात दिलाना मिशन

भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, सिंडिकेट नेतृत्व और गुंडों की राजनीति से राज्य को निजात दिलाना है। यही भाजपा का हमारा मिशन है। बता दें कि 2 अक्टूबर को दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ उनकी बैठक के बाद, पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने एएनआई को बताया था कि पार्टी की राज्य इकाई पश्चिम बंगाल सरकार की गुंडे राजनीति व भ्रष्टाचारियों को लेकर 8 अक्टूबर को एक बड़ा विरोध प्रदर्शन आयोजित करेगी।

National News inextlive from India News Desk