- झण्डा रोहण के बाद होंगे एक से बढ़कर एक कल्चरल प्रोग्राम

- पुलिस महानिदेशक से सम्मान पाने वाले एसपी सिटी सहित जिले के आठ जवानों को दिया जायेगा मेडल व प्रमाणपत्र

400

पुलिस के जवान गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइंस परेड में लेंगे हिस्सा

22-22

जवान सिविल डिफेंस, पीएसी और एनसीसी छात्र भी होंगे शामिल

06

झांकियां भी झंडा रोहण और सलामी के बाद निकाली जाएंगे

PRAYAGRAJ: पुलिस लाइंस में गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस बार विभाग ने कुछ हट कर करने का मन बनाया है। अपने द्वारा किए गए बेहतर कार्यो की भी झांकी निकाली जाएगी। इनमें 'ऑपरेशन खुशी' की झांकी प्रमुख होगी। स्कूली बच्चों द्वारा भी यहां शहीदों की याद में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। सुबह सात बजे से ही गणतंत्र दिवस का खुशनुमा माहौल देखने को मिलेगा।

मनमोह लेंगी झांकियां

गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइंस में जवानों द्वारा भी करतब दिखाएंगे जाएंगे। इस मर्तबा सुरक्षा पर आधारित कई कार्यक्रम जवान पेश करेंगे। इसमें अपराधियों से मुठभेड़ से लेकर उन्हें पकड़ने तक का जीवंत मॉकड्रिल किए जाने का प्लान है। मंशा है कि लोग यह समझ सकें की पब्लिक की सुरक्षा में पुलिस किस तरह से जान पर खेलकर काम करती है। पुलिस लाइंस आरआई की मानें तो यहां 9.30 बजे झण्डा रोहण होगा। इसके बाद अतिथियों में चीफ गेस्ट सहित उपस्थित एडीजी प्रेम प्रकाश, डीआईजी कवीन्द्र प्रताप सिंह, एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज को जवानों के द्वारा सलामी दी जाएगी। सारे कार्यक्रम समाप्त होने के बाद पुलिस महानिदेशक द्वारा उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किए गए अफसरों व जवानों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

पुलिस महानिदेशक ने इन्हें सम्मान से नवाजा

- एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव को प्रशंसा चिन्ह गोल्ड मेडल एवं प्रमाण पत्र

- दिनेश सिंह आरक्षी चाल को प्रशंसा चिन्ह सिल्वर मेडल एवं प्रमाण पत्र

- मोहित राय आरक्षी को प्रशंसा चिन्ह सिल्वर मेडल एवं प्रमाण पत्र

- सुनील यादव आरक्षी को प्रशंसा चिन्ह सिल्वर मेडल एवं प्रमाण पत्र मिला है

- शमसाद अहमद मुख्य आरक्षी उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह

- शिशुपाल शर्मा निरीक्षक नागरिक पुलिस सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह

- राजीव कुमार उप निरीक्षक नागरिक पुलिस सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह

- भास्कर मिश्र निरीक्षक नागरिक पुलिस को भी सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से नवाजे गए हैं

गणतंत्र दिवस की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पुलिस महानिदेशक द्वारा सम्मानित किए गए अफसर व जवानों को भी यहां मेडल और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

सुरेश कुमार मिश्र, आरआई पुलिस लाइंस