पुलिस मुख्यालय में एडीजी और पुलिस लाइंस में एसएसपी ने ली सलामी

prayagraj@inext.co.in

पुलिस फ्लैग डे के मौके पर शनिवार को जवानों को अफसरों ने इसके बारे में बताया। पुलिस मुख्यालय में शिफ्ट हो चुकी एडीजी ऑफिस में अपर पुलिस महानिदेशक सुजीत कुमार पांडेय ने झंडा पहराया, परेड की सलामी ली तो यही काम पुलिस लाइंस में एसएसपी ने किया। एडीजी ने कहा कि यह ध्वज हमारे चरित्र को दर्शाता है। इसके साथ हमारा गौरवशाली इतिहास भी जुड़ा हुआ है।

ध्वज फहराते हुए दी गई सलामी

पुलिस झण्डा दिवस के मौके पर पुलिस मुख्यालय और पुलिस लाइंस में विशेष प्रोग्राम का आयोजन किया गया। पुलिस मुख्यालय में एडीजी सुजीत कुमार पांडेय ने झंडा पहराया और फिर गार्ड की सलामी ली। पुलिस लाइंस में एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने क्वार्टर गार्द पर पुलिस ध्वज फहराया और फिर गारद की सलामी ली। अफसरों ने पुलिस झंडा दिवस के बारे में बताया और साथ में बताया कि इसे मनाया क्यों जाता है। क्यों इसी दिन को पुलिस फ्लैग डे मनाने के लिए सेलेटक् किया गया है। इस दौरान डीजीपी ओपी सिंह की तरफ से भेजा गया शुभकामना संदेश भी अफसरों ने पढ़कर सुनाया।

1952 में हुई फ्लैग डे की शुरुआत

एसएसपी ने बताया कि 23 नवम्बर 1952 उत्तर प्रदेश पुलिस संगठन का एक ऐतिहासिक दिन था। इसी दिन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने उत्तर प्रदेश पुलिस को पुलिस कलर ध्वज प्रदान किया था। तभी से पुलिस झंडा दिवस मनाने की परम्परा शुरू हुई। पुलिसकर्मी ध्वज का प्रतीक वर्दी पर बायीं जेब के फ्लेप के बटन के ऊपर चस्पा करते हैं।