JAMSHEDPUR : जैसे-जैसे मतदान के दिन नजदीक आते जा रहे हैं, तमाम दलों के उमीदवारों का प्रचार अभियान जोर पकड़ता जा रहा है। जनता को अपने पक्ष में वोट करने के लिए वे जोरशोर से जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।

बन्ना ने मांगा समर्थन

फ्राइडे को जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने मानगो कालिका नगर, आदर्शनगर, मुन सिटी, पटेल पथ, सर्वोदय पथ, डिमना मेंन रोड, शंकोसाई, रोड न0 क्, और रोड न0 ख् में पदयात्रा कर घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। पदयात्रा के बाद बन्ना गुप्ता ने मानगो शंकोसाई रोड न0 ख् के सामने डिमना मेन रोड पर चुनाव कार्यालय का उदघाटन किया।

उपेंद्र ने लोगों से साधा संपर्क

जमशेदपुर वेस्ट सीट से झामुमो प्रत्याशी उपेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कई क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया। चुनाव के दौरान प्रचार कार्य संभालने के लिए चुनाशाह कालोनी मानगो और गोकुल नगर डिमना रोड में उपेंद्र सिंह ने चुनावी कार्यालय का इनॉगरेशन किया। सोनारी राम मंदिर के पास स्थित सीपी क्लब में उपेंद्र सिंह ने एक जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को उठाया और इसे दूर करने के लिए अपने और पार्टी के योजनाओं के बारे में लोगो को बताया। इसके बाद रानीकुदर कदमा, ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर एक में भी कार्यालय का इनॉगरेशन किया गया।

अभय सिंह का कई इलाकों में चला जनसंपर्क अभियान

जमशेदपुर ईस्ट से जेवीएम प्रत्याशी अभय सिंह ने शुक्रवार को साकची, बिरसानगर जोन नं। ब् और 8, टेल्को कॉलोनी मिस्त्री लाइन, गोलुमरी, बारीडीह, सीतारामडेरा, सिदगोड़ा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न मंडलों के प्रभारी और अध्यक्ष सहित बड़ी संया में पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे।

डॉ अजय ने भी चलाया अभियान

जमशेदपुर के एक्स एमपी और कांगे्रस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अजय कुमार शुक्रवार को जमशेदपुर पश्चिम विधानसा क्षेत्र में लोगों से मुलाकात कर कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता को वोट देने की अपील की। उन्होंने क्षेत्र का विकास करने के लिए बन्ना की तारीफ की।