- भाजपा के कार्यक्रम में पहुंचे हरियाणा के राज्यपाल

-एनएएस कॉलेज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मोत्सव समारोह का आयोजन

मेरठ। राजनीति हैवानियत पैदा करती है। राजनीति समाज को जोड़ती है जबकि संस्कृति व्यक्ति को जोड़ती है। हमारा देश एक सांस्कृतिक देश है, राजनीतिक नहीं है। कोई भी व्यवस्था तब तक सफल नहीं हो सकती है, जब तक व्यक्ति ठीक नहीं होगा। यह बात हरियाणा के राज्यपाल प्रो। कप्तान सिंह सोलंकी ने एनएएस डिग्री कॉलेज में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मोत्सव समारोह के दौरान कहीं।

देश का विकास अहम

राज्यपाल प्रो। कप्तान सिंह सोलंकी ने पंडित दीनदयाल के एकात्मक मानववाद को देश के विकास के लिए सबसे अहम बताते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय युगदृष्टा और युग परिवर्तक थे। उन्होंने ही सबसे पहले यह बताया कि मानव क्या होता है। उन्होंने राजनीति में दोष देखा और उसमें संस्कृति की बात की।

सपने पूरे नहीं हुए

आज समाज में साम्यवाद हो, समाजवाद हो या कोई भी विचारधारा जब तक व्यक्ति नहीं ठीक होगा तब तक कोई व्यवस्था नहीं सफल हो सकती है। राज्यपाल प्रो। कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि देश को बलिदान करने वाले महापुरुषों के सपने अभी पूरे नहीं हुए हैं। वह सपने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के के विचार को आगे बढ़ाने से ही पूरा किया जा सकता है।

छात्रों को दी छात्रवृति

समारोह में संस्थान के महामंत्री ब्रजभूषण शर्मा ने संस्थान की प्रगति रिपोर्ट पेश किया। कई छात्र- छात्राओं को छात्रवृत्ति भी दी गई। संचालन संस्थान के कोषाध्यक्ष पंकज ने किया। समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान और समापन राष्ट्रीय गीत से हुआ। इस दौरान महापौर हरिकांत अहलूवालिया, ब्रह्मापाल सिंह, आरएसएस क्षेत्र संघ चालक दर्शन लाल, विनोद भारती, राजकुमार सिंह, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, अरुण वशिष्ठ, आरजी की प्रिंसिपल रजनी रानी शंखधर, एमएस जैन, राजेंद्र मोहन आदि लोग उपस्थित रहे।