- जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह ने लिया हालचाल

- एससी आयोग के मेंबर्स ने भी जुटाई विवाद की जानकारी

GORAKHPUR:

गगहा एरिया बासुडीहा- सिसायल कांड में राजनीति जोर पकड़ती जा रही है। फ्राइडे को जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह ने जिला पंचायत सदस्य के घर पहुंचकर हालचाल लिया। उधर एससी आयोग के मेंबर्स ने भी ग्राउंड लेवल पर अनुसूचित जाति के लोगों से मिलकर हकीकत जानने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस काफी सतर्क रही।

मामूली बात पर हुआ विवाद, बढ़ गया बवाल

संडे को अरहर के खेत में गाय घुसने को लेकर हुए विवाद में दो गुट भिड़ गए। बाद में मामले में जातीय संघर्ष हो गया। आगजनी, मारपीट और तोड़फोड़ के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना सहित कई लोगों को हिरासत में ले लिया। मंडे को एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह और सांसद कमलेश पासवान पहुंचे। हिरासत में लिए गए लोगों से मिलने को लेकर कहासुनी हो गई। सीओ ने सांसद के साथ बदसलूकी की। गुस्साए लोगों ने हाइवे जाम कर दिया। उधर घटना से संबंधित एक वीडियो क्लिप रिलीज हुई। एमएलसी ने आईजी को सीडी देकर पुलिस पर ज्यादती का आरोप लगाया।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया धरना का समर्थन

फ्राइडे को जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह भी मौके पर पहुंचीं। जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना सिंह के घर गई। उन्होंने सभी लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। लोगों को भरोसा दिलाया कि ज्यादती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वीडियो फुटेज देखकर पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए उन्होंने फ्0 अप्रैल को कलेक्ट्रेट में होने वाला धरना प्रदर्शन का समर्थन किया।

एससी आयोग के मेंबर्स ने भी जानी हकीकत

अनुसूचित जाति आयोग के प्रदेश कोआर्डिनेटर महेंद्र मोहन तिवारी उर्फ गुड्डू, दलित जोड़ो अभियान समिति के जोनल अध्यक्ष हीरालाल के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल भाटपार में पहुंचा। मेंबर्स ने महिलाओं से घटना की जानकारी। महिलाओं ने कहा कि उनकी सुरक्षा की फ्रिक किसी को नहीं है। एससी आयोग के मेंबर्स ने भरोसा दिलाया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। आगजनी और तोड़फोड़ के नुकसान का मुआवजा प्रशासन से दिलाया जाएगा। मामले की जांच रिपोर्ट आयोग को भेजकर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।