-रिठौरा में भूमि बंटवारे को लेकर था विवाद

-पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर दर्ज किया केस

रिठौरा: सम्पत्ति को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई को घर में घुस कर लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। गोली लगने से छोटा भाई तड़पने लगा और आरोपी बड़ा भाई वहां से भाग निकला। परिजनों ने घायल अवस्था में उसे एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो सकी। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संपत्ति बंटवारे का था विवाद

हाफिजगंज थाना के गांव चेना मुरारपुर के निवासी यादराम और ओम प्रकाश सगे भाई हैं। दोनों का संपित्त बंटावारे को लेकर विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि वेडनसडे सुवह करीब सात बजे यदाराम की पत्नी शीतल उसे उठाने गई। इस दौरान बड़ा भाई ओम प्रकाश अपने साथी महाराज सिंह समेत अन्य लोगों के साथ आया और यदाराम को लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी।

गोली लगते ही तड़पने लगा

यादराम के सिर को छूत हुए गोली निकल गई। लगा गोली लगने से यादराम वहीं खून से लथपथ होकर गिर गया। परिजनों की रोने-पीटने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से यदाराम को एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। सूचना पाते ही चौकी इंचार्ज सत्यप्रकाश सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शीतल की तहरीर पर आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया। चौकी इंचार्ज सत्य प्रकाश ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।