नई दिल्ली (एएनआई)। उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता ने दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार की रात दम तोड़ दिया। शनिवार को उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. सुनील गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश और दिल्ली पुलिस फोरेंसिक प्रक्रिया का हिस्सा नहीं होगी। डाॅ. गुप्ता ने एएनआई को बताया कि पोस्टमार्टम शनिवार सुबह 10 बजे फोरेंसिक यूनिट के प्रमुख डाॅ. एमके वाही के नेतृत्व में होगा।

शुक्रवार रात को हो गई थी मौत

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में जीवन के लिए जूझने के बाद उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता शुक्रवार की रात 11:40 बजे मौत हो गई थी। पीड़िता को गुरुवार की सुबह अदालत में सुनवाई के लिए जाते समय अगवा कर लिया गया था। अस्पताल में बर्न और प्लास्टिक विभाग के एचओडी डाॅ. शलभ कुमार ने एएनआई को बताया कि यह बहुत दुख की बात है कि उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता हमारे बहुत प्रयास करने के बावजूद जीवित नहीं रह सकी। उसे रात 11:10 बजे कार्डियक अरेस्ट हुआ और हमने उसे फिर से जीवित करने की कोशिश की लेकिन वह बच नहीं सकी।

मार्च में दर्ज हुआ था दुष्कर्म का मामला

गुरुवार को 23 वर्षीय पीड़िता को लखनऊ के एसएमसी सरकारी अस्पताल से सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस के अनुसार, पांच बदमाशों ने कथित तौर पर महिला का अपहरण कर लिया और केरोसिन फेंक कर उसे आग के हवाले कर दिया था। महिला उस समय एक स्थानीय अदालत में दुष्कर्म के मामले की सुनवाई पर जाने के लिए घर से निकली थी। पीड़िता ने इस साल मार्च में आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। मामले की उत्तर प्रदेश के एक स्थानीय अदालत में सुनवाई चल रही थी।

National News inextlive from India News Desk