- विद्युत उपकेंद्र के लिए सिटी में नहीं मिल पा रही जमीन

- गर्मी में खपत बढ़ते ही लोड झेल नहीं पाएंगे पहले से ओवरलोड ट्रांसफार्मर

<- विद्युत उपकेंद्र के लिए सिटी में नहीं मिल पा रही जमीन

- गर्मी में खपत बढ़ते ही लोड झेल नहीं पाएंगे पहले से ओवरलोड ट्रांसफार्मर

ALLAHABAD: allahabad@inext.co.in

ALLAHABAD: साल ख्0क्म् तक सिटी में ख्ब् घंटे व गांव में क्म् घंटे विद्युत आपूर्ति की शासन की मंशा है। इसके तहत तहसील लेवल पर विद्युत उपकेंद्र निर्माण का खाका तैयार किया गया है। इस क्रम में मंडल में कई विद्युत उपकेंद्र खोले जाने हैं। लेकिन शासन की मंशा पर ग्रहण लगता दिख रहा है। क्योंकि बिजली विभाग को उपकेंद्र के लिए जगह ही नहीं मिल रही है। सबसे विकट स्थिति तो शहर की है। यहां जमीन तलाशने में अधिकारियों को पसीना आ रहा है।

सिविल लाइंस में अधिक लोड

अधिशाषी अभियंता ए आर रघुवंशी ने बताया कि सिटी में सबसे अधिक बिजली का लोड म्योहाल केन्द्र पर है। क्योंकि इस उपकेन्द्र के अंतर्गत कई बड़ी बड़ी बिल्डिंग, शापिंग मॉल, सैकड़ों अपार्टमेंट आते है। इसके अलावा दिन प्रति दिन नई बिल्डिंग बनती जा रही हैं। एरिया में बिजली आपूर्ति के लिए दस एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। इन पर फ्भ्0 एम्पीयर का अधिक लोड लगातार बना हुआ है। अगर समय रहते जमीन का आवंटन नहीं होता है तो आने वाले दिनों में लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ सकता है।

प्रशासन का नहीं मिल रहा सहयोग

बता दें कि इस प्रोजेक्ट को जल्द पूरा करने के लिए प्रमुख सचिव ऊर्जा व यूपी पॉवर कारपोरेशन के प्रेसीडेंट ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को पत्र लिख कर निर्देशित भी किया है। बावजूद इसके जमीन आवंटन को लेकर जिला प्रशासन का सहयोग नहीं मिल पा रहा है।

भेजा गया कई बार लेटर

बिजली विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सबसे पहले फ्क् मार्च ख्0क्क् को विभाग द्वारा एडीए को पत्र लिखा गया था। जिसमें जमीन आवंटन की बात कही गई थी। अधिकारियों को बताया गया था कि सिविल लाइंस एरिया में बिजली की बढ़ती समस्या को देखते हुए, एरिया में क्फ्ख् केवीए क्षमता के उपकेन्द्र के लिए क्फ्भ्00 वर्ग मीटर व फ्फ् /क्क् केवीए उपकेन्द्र के लिए 7भ्00 वर्ग मीटर भूमि की विभाग को सख्त जरूरत है। लेकिन एडीए द्वारा कोई जवाब न मिलने पर विद्युत विभाग ने दुबारा भ् जुलाई ख्0क्ख् को लेटर लिखकर इस समस्या से अवगत कराया। फिर भी जमीन की व्यवस्था नहीं कराई गई।

यहां प्रस्तावित है उपकेंद्र

जनपद का नाम प्रस्तावित उपकेन्द्र क्षमता तहसील ब्लाक का नाम

क्- इलाहाबाद न्यू सिविल लाइंस ख्0 एमवीए, दो सदर सदर

ख्- इलाहाबाद मो अली पार्क ख्0 एमवीए, दो सदर सदर

फ्- इलाहाबाद हरवारा भ् एमवीए, दो सदर सदर

ब्- इलाहाबाद एनआईसी-ख् ख्0 एमवीए, दो सदर सदर

भ्- इलाहाबाद दिघिया भ्एमवीए, एक मेजा माण्डा

म्- इलाहाबाद मुगरसन भ्एमवीए, एक फूलपुर बहादुरपुर

7- इलाहाबाद साथर भ्एमवीए,एक फूलपुर प्रतापपुर

8- इलाहाबाद लालगोपालगंज भ्एमवीए, दो सोरांव लालगोपालगंज

9- इलाहाबाद हर्थिगन भ्एमवीए, एक करछना चाका

क्0- इलाहाबाद मऊआइमा टाउन भ्एमवीए, दो सोरांव मऊआइमा