नई दिल्ली (एएनआई)। पंजाब के होशियारपुर जिले में 6 साल की बच्ची संग दुष्कर्म और हत्या के मामले में भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पर निशाना साध रही है। इस संबंध में केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दुष्कर्म और हत्या को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर तीखा हमला किया और कहा कि वे अपनी ही पार्टी द्वारा शासित राज्यों में महिलाओं के साथ होने वाले अन्याय पर ध्यान दें। होशियारपुर के टांडा गांव में बिहार की 6 साल की दलित लड़की के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना बेहद चौंकाने वाली है।

फोटो-ऑप के लिए हाथरस समेत अन्य स्थानों पर पहुंच जाते

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि हम दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं। राजनीतिक यात्राओं पर जाने के बजाय, राहुल गांधी को महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं का संज्ञान लेने के लिए टांडा (पंजाब) और राजस्थान का दौरा करना चाहिए। न तो सोनिया गांधी, राहुल गांधी और न ही प्रियंका गांधी ने टांडा में पीड़ित परिवार से मुलाकात की। वे अपनी पार्टी द्वारा शासित राज्यों में महिलाओं के साथ होने वाले अन्याय पर ध्यान नहीं देते हैं लेकिन पीड़ित के परिवार के साथ फोटो-ऑप के लिए हाथरस समेत अन्य स्थानों पर पहुंच जाते हैं।

राजद नेता तेजस्वी यादव भी साधा निशाना

बिहार के नेता प्रतिपक्ष और राजद के नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए जावड़ेकर ने कहा, तेजस्वी यादव बिहार की लड़की पर अत्याचार करने वाले लोगों के साथ मंच साझा कर रहे हैं और प्रचार कर रहे हैं। यह कैसे चलेगा? राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएसपी को लिखे पत्र में होशियारपुर में गुरुवार को कथित रूप से दुष्कर्म और हत्या करने वाली एक नाबालिग लड़की के आधे जले हुए शरीर के बारे में संज्ञान लिया। एनसीपीसीआर ने पत्र में शुक्रवार को इस घटना की जांच के लिए अगले तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है।

दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन (सेवानिवृत्त) अमरिंदर सिंह ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया और दोषियों की तत्काल सुनवाई और सजा का आह्वान किया। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि दिल दहला देने वाली घटना में छह वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया, उसकी हत्या कर दी गई और बाद में आग लगा दी गई और उसका आधा जला हुआ शव टांडा के जलालपुर गांव में घर पर पाया गया। इस मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है। पीड़िता प्रवासी मजदूर की बेटी है।

National News inextlive from India News Desk