- गुड फ्राइडे की पूर्व संध्या पर सेंट जोसफ चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

- मसीही समुदाय के लोगों ने की शिरकत

ALLAHABAD: प्रभु यीशु ने लोगों को शांति व सेवा का संदेश दिया। आज भी उनके दिए उपदेशों को लोग पूरी श्रद्धा से फॉलो करते हैं। थर्सडे को गुड फ्राइडे की पूर्व संध्या पर सेंट जोसफ चर्च में पुण्य बृहस्पतिवार के उपलक्ष्य में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। जिसमें मसीही समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। सभा के बारे में सेंट जोसेफ चर्च के फादर लूइस ने बताया कि इस दिन को मसीही समुदाय के लोग पूरी श्रद्धा से मनाते हैं। गुड फ्राइडे के ठीक एक दिन पहले थर्सडे को प्रभु यीशु ने अपने शिष्यों को ज्ञान और मानवता का संदेश दिया था। उन्होंने आज के ही दिन शिष्यों को असहायों की मदद और उनकी सेवा करने का संदेश भी दिया था।

थी पुरोहितों की स्थापना

चर्च के फादर लुइस ने बताया कि गुड फ्राइडे के ठीक एक दिन पहले प्रभु यीशु ने स्वयं फादर व पुरोहितों की स्थापना की थी। उन्होंने कहा था कि मेरे बाद तुम लोग ही लोगों को मेरे संदेश को पहुंचाओंगे और लोगों को गरीबों, असहायों की सेवा के लिए प्रेरित करोंगे। आज के दिन के बारे में उन्होंने बताया कि प्रभु यीशु ने आज के ही दिन अपने शिष्यों के पैरों को धोकर उनको सेवा का पाठ पढ़ाया था। इसी कारण इस दिन को पुण्य बृहस्पतिवार के रूप में मनाया जाता है। इसके बाद फ्राइडे को सैनिकों ने उन्हें क्रूस पर लटका दिया था। सेंट जोसफ चर्च में भी उसकी परम्परा को निभाते हुए प्रार्थना सभा हुई। और फ्राइडे को गुड फ्राइडे मनाया जाएगा।