-म्यांमार के बौद्ध मंदिर का बन रहा है प्रारूप

रांची: श्री डोरंडा बाजार काली पूजा समिति के 67वें श्री काली पूजा उत्सव के निमित्त सोमवार को भूमि पूजन स्थानीय गांधी मैदान में किया गया। जानकारी देते हुए समिति के मीडिया प्रभारी मनोज वर्मा ने बताया कि पुरोहितों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ समिति के अध्यक्ष राजू चौरसिया ने भूमि पूजन संपन्न कराया। इस वर्ष भी समिति द्वारा काली पूजा उत्सव के लिए भव्य पूजा पंडाल बनाया जा रहा है। बंगाल के कंटाई से आए पंडाल बनाने वाले कारीगर सत्तर फीट ऊंचा व साठ फीट चौड़ा पंडाल बना रहे है, जो कि म्यांमार के प्रसिद्ध बौद्ध मंदिर का प्रारुप होगा। पूजा पंडाल में बांस की चटाई पर बेंत से सुन्दर कलाकृतियों का निर्माण किया जाएगा। पूजा पंडाल की दीवारों, सिलिंग, कार्निश, गुम्बद और पायों में बेंत से बनीं सुन्दर कलाकृतियों का दर्शन श्रद्धालु करेंगे। पूजा पंडाल को पर्यावरण के हित में ईको फ्रेंडली बनाया जा रहा है। मां काली की नयनाभिराम प्रतिमा के साथ-साथ आकर्षक विद्युत-सच्जा का भी अवलोकन श्रद्धालु कर पाएंगे। इस वर्ष विधुत सच्जा में विवेकानन्द, गणपति, दुर्गा मां, शिव परिवार, कमांडो, ट्रेनिंग व दीप श्रृंगार से सुसच्जित तोरणद्वार बनाए जा रहे हैं। भूमि पूजन में समिति के सचिव जयदेव घोष के अलावा संदीप सिन्हा, निर्मल गुप्ता, पार्षद राजकुमार 'सिन्टु', प्रकाश मामा, मुकेश ठाकुर, मनोज गुप्ता झुन्नु, दुबे सहाय, राजेश वर्मा, सुनील सिन्हा, दीपक राम, पप्पू वर्मा, चन्दन सिंह, गोविन्दो दास, सम्मी गुप्ता, बच्चु दा, सुरेन्द्र पाल, नवीन मल्होत्रा, प्रेम गुप्ता, मुन्ना जी, श्यामल घोष, शंकर घोष सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य, पदाधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित थे।