आगरा (ब्यूरो)सिर्फ पुलिस-प्रशासन ही ट्रंप के दौरे से पहले सुरक्षा को लेकर सीरियस नहीं हैं बल्कि अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी की तैयारियां भी आसमां छू रही हैं। आसपास बने मकानों की छतों पर जाकर अमेरिकी सुरक्षाकर्मियों ने मुआयना किया। इसके साथ ही, हर दिन वह ताजमहल के आसपास के एरिया में घूम रहे हैं। ट्यूजडे को सिक्योरिटी टीम ताजमहल में काफी देर तक रही। इसके अलावा रूट भी चेक किया।

जैमर रडार से मजबूत होगा 'घेरा'

सैटेलाइट, कम्युनिकेशन, जैमर रडार, लेजर लगी कार भी सड़क पर दिखेंगी। स्थानीय पुलिस इन गाडि़यों की पायलटिंग करेगी। कार में सैटेलाइट फोन, इंटरनेट, लैपटॉप और वायरलेस मौजूद रहेगा। इसके साथ ही, होटल में भी अमेरिकी सुरक्षाकर्मी रहेंगे।

ताज दीदार में यमुना का पानी लगाएगा चार चांद

1300 क्यूसेक पानी यमुना नदी में हर दिन गोकुल बैराज से पानी छोड़ा जा रहा है

500 क्यूसेक ¨हडन बैराज से पानी छोड़ने की मांग

150 क्यूसेक हरनाल से

300 क्यूसेक कोट स्केप से भी दिए जाने की डिमांड

- दो पोकलेन मशीन से यमुना की तलहटी की हुई सफाई

- सफाई में पांच मीट्रिक टन से अधिक कचरा कुबेरपुर पहुंचाया गया

यमुना में अतिरिक्त पानी छोड़ने की मांग

यमुना नदी में गंदगी छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने शासन से यमुना में अतिरिक्त पानी छोड़ने की मांग की है। इससे तलहटी की गंदगी पानी के साथ बह जाएगी। जबकि नदी के किनारे नगर निगम की टीम लगातार सफाई कर रही है। इसके लिए दो पोकलेन मशीन और दो दर्जन सफाई कर्मचारी लगाए गए हैं।

ताजगंज से शमशान घाट तक हटेगी गंदगी

यमुना नदी में हर दिन गोकुल बैराज से 1300 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। कम पानी के चलते जीवनी मंडी वाटरव‌र्क्स से लेकर ताजगंज श्मशान घाट तक सिल्ट व गंदगी जमा हो गई है। लंबे समय से इसकी सफाई नहीं हुई है।

सिंचाई विभाग ने पानी के लिए लिखा पत्र

अमेरिकी राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए यमुना में अतिरिक्त पानी छोड़ने की मांग की गई है। लोअर खंड आगरा नहर के अधिशासी अभियंता ने डीएम को पत्र लिखा है। पत्र में 24 फरवरी तक ¨हडन बैराज से 500 क्यूसेक, हरनाल व कोट स्केप से 150 व 300 क्यूसेक पानी छोड़ने की मांग की गई है।

तीन दिन तक तलहटी में सफाई

डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि शासन को पत्र लिखा गया है। उम्मीद है कि एक से दो दिन में अतिरिक्त पानी छोड़ना शुरू हो जाएगा। उधर, पोकलेन मशीन से नदी की तलहटी की सफाई शुरू हो गई है। यह सफाई दो से तीन दिन तक चलेगी। सोमवार को पांच मीट्रिक टन कूड़ा उठाया गया। यह कूड़ा कुबेरपुर में पहुंचाया गया।

ताज महल दर्शन के दौरान यमुना में बहेगा पानी

जवनी मंडी वाटरव‌र्क्स से एक माह पूर्व 130 एमएलडी पानी लिया जाता था लेकिन गंगाजल की आपूर्ति शुरू होने अब जल संस्थान यमुना जल नहीं ले रहा है। ऐसी स्थिति में यमुना में छोड़ा जाने वाला अतरिक्त पानी के साथ जल संस्थान का बचा पानी गंदगी को रोकने में सहायता करेगा। इस निर्णय से यमुना में पर्याप्त मात्रा में जल रहेगा, जो ताजमहल के दीदार में चार चांद लगाने का कार्य करेगा।