- शाम साढ़े पांच बजे पहुंचे ताज

- जमकर फोटो कराए गए क्लिक

आगरा। फ्रांस के राष्ट्रपति इम्यूनैल मैक्रों ने मोहब्बत की निशानी ताज का रविवार को दीदार किया। पत्नी के साथ आए फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने देर तक ताज को निहारा और उसके साथ खूब फोटो क्लिक कराए। उपमुख्यमंत्री डॉ। दिनेश शर्मा और महापौर नवीन जैन ने उनका आगरा में स्वागत किया।

साढ़े पांच बजे आए ताज

राष्ट्रपति मैक्रों का कार्यक्रम तय समय से डेढ़ घंटा लेट रहा। उन्हें शाम चार बजे तक ताज में पहुंचना था लेकिन वे करीब साढ़े पांच बजे यहां पहुंचे। इससे पहले तय कार्यक्रम के अनुसार ताज में आम पर्यटकों की एंट्री एक घंटे पहले से बंद कर दी गई। रविवार होने के कारण पर्यटकों की संख्या भी ज्यादा रही।

पत्नी ने नंगे पांव घूमा ताज

ताज के मुख्य कब्र परिसर में जूते पहनकर एंट्री नहीं हो पाती। इसके लिए शू कवर पहनने होते हैं। राष्ट्रपति जब अपने दल के साथ वहां पहुंचे तो सभी ने शूकवर पहले लेकिन उनकी पत्नी की ब्रिगिट मैक्रों ने शूकवर नहीं पहनें। उन्होंने नंगे पाव ही ताज के मुख्य कब्र परिसर में प्रवेश किया और वहां पच्चीकारी की गहनता से जानकारी ली। इसके बाद दंपती ने ताज की विजिटर बुक में फ्रेंच भाषा में ताज के लिए कुछ लाइनें लिखीं।

डायना बेंच पर नहीं खिंचाई फोटो

मैक्रों और उनकी पत्नी ने ताज का कोना-कोना बड़ी रूचि से देखा। उन्होंने ताज के बारे में काफी जानकारी ली। लेकिन ताज में आकर भी उन्होंने डायना बेंच पर फोटो नहीं खिंचवाई। ताज का दीदार करने के लिए आने वाले हर शख्स का डायना बेंच पर फोटो खिंचवाने का मुख्य आकर्षण रहता है। लेकिन फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने ऐसा नहीं किया।