लेह (एएनआई)। Dussehra 2021 : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गुरुवार को लद्दाख पहुंचे हैं। इस दाैरान लद्दाख के उपराज्यपाल आर के माथुर ने द्रास में सैनिकों के साथ दशहरा मनाने के लिए केंद्र शासित प्रदेश में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया। माथुर ने ट्वीट किया, ' हम भारत के माननीय राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद का केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में स्वागत करते हैं।' राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्रास में सैनिकों के साथ दशहरा मनाने के लिए 14 और 15 अक्टूबर को लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं।

शाम को उधमपुर में सैनिकों से भी बातचीत करेंगे राष्ट्रपति
14 अक्टूबर, 2021 को राष्ट्रपति लेह के सिंधु घाट पर सिंधु दर्शन पूजा करेंगे। वह शाम को उधमपुर में सैनिकों से भी बातचीत करेंगे। अगले दिन राष्ट्रपति द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और अधिकारियों और जवानों से बातचीत करेंगे। देश में दशहरा 15 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दशहरा हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। शारदीय नवरात्रि के 9 दिनों के बाद दसवें दिन दशहरा का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि दशहरा का पर्व यानी बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। दशहरा को विजया दशमी के नाम से भी जानते हैं।

National News inextlive from India News Desk