-पेट्रो प्राइस हाइक होने पर बढ़ा देते हैं मालभाड़ा, किराया ही नहीं रोजमर्रा की जरुरत के सामानों के रेट भी बढ़ जाते हैं

-डीजल-पेट्रोल के रेट 10 से 16 महीने के न्यूनतम लेवल पर पहुंचने के बावजूद कम नहीं हुए दाम

-घटने की बजाए इस बीच बढ़ गए दाल, आटा, मेवा, सब्जी, फल के दाम

KANPUR: डीजल-पेट्रोल के दाम लगातार कम होने के बावजूद मुनाफाखोरों के कारण महंगाई कम होने का नाम नहीं ले रही है। पेट्रो प्राइस हाइक होते ही तुरंत किराए, मालभाड़े के साथ ही रोजमर्रा की जरुरतों के सामान फल, सब्जी, दाल, चावल के रेट बढ़ा दिए जाते हैं, लेकिन इधर पेट्रोल डीजल के दाम लगातार गिरते जा रहे हैं। इसके बावजूद न तो किराया और न ही खाद्य सामग्री कुछ भी सस्ता नहीं हो रहा है। पेट्रोल के रेट तो पिछले 16 महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गए हैं और इसी तरह डीजल के रेट भी घटकर दिसंबर, 2013 के बराबर पहुंच गए हैं। फिर भी मुनाफाखोरों के कारण इन सामानों के दाम घट नहीं रहे हैं। बल्कि दाल, आटा, सब्जी, फल, मेवा आदि के दाम बढ़ गए हैं।

पेट्रोल 10 रुपए और डीजल 6 रु। सस्ता हुआ

जुलाई में पेट्रोल के रेट बढ़कर करीब 81 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गए थे, लेकिन इसके बाद पेट्रोल की कीमत लगातार घटती हुईं अब 71.18 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गई है। करीब 16 महीने में पेट्रोल का ये न्यूनतम दाम है। इसी तरह डीजल के दाम लगातार बढ़ते हुए 31 अगस्त को 64 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गए थे, लेकिन इसके बाद कीमत जो गिरना शुरू हुई, ये सिलसिला अभी तक जारी है और डीजल के दाम 60 रुपए के भी नीचे 58.27 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गए हैं। डीजल के इतने कम रेट इस साल कभी भी नहीं रहे हैं।

घटने की बजाए और बढ़ गए रेट

पेट्रोल 10 रुपए और डीजल 6 रुपए प्रति लीटर सस्ता हो चुका है, लेकिन पिछले 3 महीनों में ज्यादातर दालों के रेट बढ़ चुके हैं। 66 रुपए पर केजी मिलने वाली काली मसूर दाल अब 73 रुपए पर केजी और 80 रुपए पर केजी मिलने वाली मूंग दाल अब 90 रुपए पर केजी बिक रही है। इसी तरह आलू 3 महीने पहले 15 रुपए रुपए पर केजी के आसपास बिकने वाले आलू के रेट बढ़कर 35 रुपए पर केजी तक पहुंच गए हैं। ये हाल केवल दाल और सब्जियों का ही नहीं है।

सब्जी और मेवे ने भी निकाला दम

कमोवेश यही हाल अन्य सब्जियों का भी है। डीजल-पेट्रोल के रेट कम होने के बावजूद भी फलों के रेट कम नहीं हुए हैं। सेब 80 रुपए पर केजी और केला 40 रु। दर्जन मिल रहा है। जबकि इस बीच मेवा तो काफी महंगी हो चुकी है। चाहे वह किशमिश हो या बादामगिरी या फिर गरी हो। ये मेवा 35 से लेकर 100 रुपए पर केजी तक पिछले 3 महीने में महंगी हो चुकी हैं।

मुनाफाखोर बढ़ाए हुए हैं महंगाई

जानकारों की मानें तो ये सब मुनाफाखोर व्यापारियों का खेल है। वे पेट्रो प्राइस हाइक होने पर मालभाड़ा महंगा हो जाने का बहाना बनाकर हर बार सामानों की कीमतें बढ़ा देते हैं, जबकि अब जब पेट्रोल व डीजल के दाम काफी कम हो चुके हैं, वे रेट कम करने की बजाए मुनाफा कमाकर पब्लिक की जेब खाली करने में लगे हुए हैं। लोगों का कहना है कि जब तक इन मुनाफाखोरों पर शिकंजा नहीं कसेगा तब तक डीजल-पेट्रोल के रेट और भी गिरने के बाद भी महंगाई कम नहीं होने वाली है। लोगों को फायदा मिल सके, इसके लिए लगाम लगानी जरुरी है।

कम नहीं हुआ किराया

डीजल-पेट्रोल के रेट बढ़ने पर प्राइवेट व रोडवेज बसों, ट्रेन का किराया बढ़ा दिया गया था। रेलवे ने मालभाड़ा भी बढ़ा दिया था, लेकिन अब लगातार कीमतें कम होने के बाद भी किराया कम नहीं हो रहा है। लोगों को पहले की तरह किराया चुकाना पड़ रहा है।

.

मंथ - डीजल के रेट

क् नवंबर- भ्8.ख्7

क्9 अक्टूबर- म्0.म्भ्

फ्क् अगस्त- म्ब्.क्8

क् अगस्त - म्फ्.भ्9

क् जुलाई- म्क्.0

क्ख् जून- म्ख्.ख्0

क् जून- म्ख्.म्0

क्फ् मई- म्क्.ब्8

क् अप्रैल- म्0.ख्0

क् फरवरी- भ्9.म्0

ब् जनवरी- भ्9.0क्

क् जनवरी- भ्8.70

ख्क् दिसंबर- भ्8.0ख्

(डीजल के रेट रुपए प्रति लीटर हैं)

.

मंथ - पेट्रोल के रेट

क् नवंबर- 7क्.क्8

क्भ् अक्टूबर- 7फ्.7म्

क् अक्टूबर- 7भ्.0फ्

क्भ् अगस्त- 7भ्.7ख्

फ्क् अगस्त- 7भ्.म्ब्

क् जुलाई- 79.8ब्

ख्भ् जून- 80.99

क्ख् जून - 78.7भ्

क् अप्रैल- 78.भ्ब्

क् मार्च- 79.ब्ब्

ब् फरवरी- 80.फ्8

क् जनवरी- 79.09

क्म् जून,ख्0क्फ्- 7ख्.ब्8

क् जून,ख्0क्फ्- म्9.0

(पेट्रोल के रेट रुपए प्रति लीटर हैं)

दालों के रेट

दाल- अभी रेट- फ् महीने पहले

मूंग- 90- 80

चना दाल- ब्म्-ब्म्

मसूर काली- 7फ्-म्म्

मल्का लाल- 7म्- 7ख्

अरहर- 7म्- 7भ्

उड़द- 7भ्- क्00

गेहूं आटा (नॉन ब्रांडेड)-क्9-क्8

(रेट रु। पर केजी हैं)

मेवा के रेट

मेवा- अभी रेट- फ् महीने पहले

किशमिश- फ्00 रु.-ख्00 रु।

बादामगिरी- 7भ्0 रु.- 700 रु।

गरी- ख्क्भ्- क्80 रु।

(रेट रु। पर केजी हैं)

सब्जियों के रेट

सब्जी- रेट

आलू- फ्ब्

गोभी- क्भ्(पर पीस)

टमाटर- क्भ्

लौकी- ख्0

परवल- ब्8

भिंडी- ख्0

शिमला मिर्च- म्0

बीन्स- 80

सोयामेथी- म्0

प्याज- ख्8

अदरक- 80

मिर्च- म्0

(सब्जी के रेट रुपए पर केजी हैं)

फलों के रेट

फल- रेट

सेब- 80

संतरा- भ्0

नागा- म्0

पपीता- फ्भ्

खरबूजा- भ्0

शरीफा- 7भ्

केला-ब्0( एक दर्जन)

अनानास- -ख्भ्

फलों के रेट रुपए पर केजी हैं)