- हर शहर में कांफ्रेंस के जरिए होंगे सवाल-जवाब

- विभाग करेगा प्रिंसिपल्स की नॉलेज का मूल्यांकन

Meerut। सीबीएसई स्कूलों में एजुकेशन की गुणवत्ता सुधारने के लिए सीबीएसई ने एक सर्कुलर जारी किया है। इसके तहत सीबीएसई स्कूलों के पि्रंसिपल्स का भी नॉलेज टेस्ट लिया जाएगा। इस बाबत स्कूलों के प्रिंसिपल्स को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कि वे अपडेट रहें। जल्द ही हर शहर के प्रिंसिपल्स का टेस्ट लिया जाएगा।

देना होगा आईक्यू टेस्ट

स्कूलों के प्रिंसिपल्स का हर शहर में आईक्यू टेस्ट किया जाएगा। कि वो कितने अपडेट रहते हैं। उन्हे देश-विदेश की घटनाओं के बारे में कितनी नॉलेज है। योजना के मुताबिक सीबीएसई के आलाधिकारी हर शहर में जाकर किसी एक स्थान पर कांफ्रेंस में प्रिंसिपल्स को बुलाकर उनका टेस्ट लेंगे।

आई थी शिकायतें

गौरतलब है कि बीते दिनों देशभर से

तकरीबन 100 शिकायतें सीबीएसई में पहुंची थी। जिसमें पैरेंट्स ने प्रिंसिपल्स की नॉलेज को लेकर भी शिकायत की थी। लिहाजा सीबीएसई ने अब प्रिसिपल्स का ही टेस्ट लेने का फैसला किया है।

क्या कहते हैं पेरेंट्स

ये बात ठीक है, कुछ प्रिंसिपल्स व टीचर्स ऐसे भी होते हैं, जिनको खुद नॉलेज नहीं होती है। जोकि गलत है।

-रेनू

अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि कुछ प्रिंसिपल्स को नॉलेज नहीं रहती है। इसलिए उनका टेस्ट व समय -समय पर अपडेट करना जरुरी है।

-दिव्या

ये बात ठीक है कि सीबीएसई टेस्ट ले रहा है। इससे पेरेंट्स को भी पता लगेगा कि उनके बच्चों के प्रिंसिपल्स कितने जागरुक है।

-आंचल