रांची जेल में बंदी ने लगाई आग 
RANCHI : थर्सडे की दोपहर डेढ़ बजे के करीब मुख्तार खां नामक एक बंदी ने खुद आग लगा लिया। मुख्तार खां पिछले एक साल से डाउरी एक्ट के मामले में बिरसा मुंडा जेल में बंद है। उसे 12 नंबर वार्ड में रखा गया था। मुख्तार खां सुबह टेंशन में था। दोपहर डेढ़ बजे के करीब उसने खुद आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उसे रिम्स में भर्ती कराया गया है। इधर, मुख्तार का कहना है कि उसकी हत्या की साजिश रची गई थी.