छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल में इलाज करा रहा कैदी सोमवार को फरार हो गया। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कैदी ¨रकू सिंह सोमवार की सुबह 5.45 बजे टॉयलेट जाने का बहाना बनाया और हथकड़ी खोलकर नौ दो ग्यारह हो गया। परसुडीह पुलिस ने मारपीट के मामले में उसे गिरफ्तार किया था। इलाज के लिए रविवार को उसे एमजीएम हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था।

ऐसे भागा कैदी

परसुडीह के बारीगोड़ा निवासी ¨रकु सिंह को पुलिस ने मारपीट में घायल होने के कारण उसे एमजीएम हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। उसकी देखरेख के लिए सिपाही सुनील कुमार झा और अशोक कुजूर की ड्यूटी लगी थी। सोमवार की सुबह रिंकू ने सिपाही सुनील को शौच जाने की बात कही। उस समय दूसरा सिपाही चाय पीने के लिए हॉस्पिटल से बाहर गया था। सुनील कैदी ¨रकू को अस्पताल में ही बने शौचालय तक ले गया। अन्दर जाने के बाद कैदी ने हथकड़ी को खोल लिया और वेंटीलेटर से फरार हो गया। काफी देर उसके बाहर नहीं निकलने पर सिपाही को शक हुआ और उसने आवाज लगाई। अन्दर से कोई आवाज नहीं आने पर सिपाही ने दरवाजा किसी तरह खोला तो देखा कि हथकड़ी व रस्सी नल से बंधी है, कैदी वहां से फरार हो चुका है। सिपाही सुनील कुमार झा ने कैदी ¨रकु सिंह के फरार होने की प्राथमिकी साकची थाने में दर्ज कराई है।

एमजीएम हॉस्पिटल के इमरजेंसी में इलाज करवा रहा कैदी ¨रकु सोमवार की सुबह शौच जाने की बात कह मौके से फरार हो गया है। ¨रकु के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है।

-मदन कुमार, थाना प्रभारी, साकची