प्रियंका चोपडा़ नहीं बन पाईं मां

(ब्यूरो)। कुछ दिनों पहले चर्चा थी कि अभिषेक बच्चन और प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एक फिल्म में साथ काम करने जा रहे हैं, जिसमें वे एक बच्ची के माता-पिता का किरदार निभाएंगे। अब खबर मिली है कि यह फिल्म बंद हो गई है। इस फिल्म का निर्देशन शोनाली बोस करने वाली थीं, जो इससे पहले 'मारग्रेटा विद ए स्ट्रा' और 'अमू' फिल्में बना चुकी हैं। उनकी एक अन्य फिल्म 'चिटगांव' के जल्दी सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने की उम्मीद है।

अपनी इस अपकमिंग फिल्म में प्रियंका और अभिषेक बनने वाले थे मां-बाप,रुक गई शूटिंग

अभिषेक बनते पापा

शोनाली बोस की नई फिल्म के लिए कहा जा रहा है कि उन्होंने अभिषेक बच्चन को इसका प्रस्ताव दिया था। अभिषेक इस फिल्म में काम करने के लिए मान गए थे। इसके बाद हीरोइन के लिए प्रियंका चोपड़ा से संपर्क किया गया। सूत्र बताते हैं कि प्रियंका चोपड़ा ने मां का रोल करने से मना कर दिया। बाद में इस रोल के लिए कुछ और हीरोइनों से भी संपर्क हुआ, लेकिन किसी के साथ बात नहीं जमी और अब खबर आ रही है कि इस फिल्म की योजना को रद्द कर दिया गया है।

अपनी इस अपकमिंग फिल्म में प्रियंका और अभिषेक बनने वाले थे मां-बाप,रुक गई शूटिंग

प्रियंका इस प्रोजेक्ट के लिए लौटीं 'भारत'

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सलमान खान की अगली फिल्म 'भारत' को लेकर चर्चित हैं, जिसके साथ वे बॉलीवुड में लंबे वक्त बाद वापसी करेंगी। करीब 10 साल बाद प्रियंका सलमान खान के साथ बडे़ पर्दे पर इस फिल्म से वापसी करने जा रही हैं। प्रियंका के साथ-साथ इस फिल्म में दिशा पटानी और तब्बू भी बतौर एक्ट्रेस अभिनय करेंगी। फिलहाल प्रियंका अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस को लेकर खबरों में हैं।

'भारत' में दिशा पटानी बनेगीं सलमान खान की बहन, अपने बारे में कही ये चौंकाने वाली बात

प्रियंका चोपडा़ ने पिता की डेथ एनिवर्सरी पर उन्हें इस तरह किया याद, हुईं इमोशनल

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk