प्रियंका का रेड कारपेट लुक
न्यूयॉर्क, (आईएएनएस)। इन दिनों प्रियंका इंडियन इंस्डस्ट्री से ज्यादा हॉलीवुड में अपने काम के लिए जानी जा रही हैं। प्रियंका अपनी अमेरिकन ड्रामा सीरीज 'क्वांटिको' के लिए काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। कुछ दिनों से प्रियंका असम में अपने बीहू डांस को लेकर भी सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही थीं। अब प्रियंका मेट गाला साल 2018 में रेट कारपेट एंट्री को लेकर चर्चा में हैं। बता दें कि मेट गाला के रेड कारपेट पर प्रियंका चोपडा़ ने वाइन रेड कलर की 'स्ट्रैपलेस रल्फ लॉरेन गाउन' पहनी थी। प्रियंका ने इस गाउन के साथ ही एक हेड ड्रेस भी पहनी थी जो गोल्डन कलर की चेन से बना था। हेड ड्रेस पहनने के बाद सिर्फ प्रियंका का चेहरा ही दिखाई दे रहा था। इस ड्रेस के अलावा प्रियंका ने महरून कलर की डार्क लिपिस्टिक लगाई थी और काफी हैवी मेकअप भी किया था।
मेट गाला 2018 : प्रियंका और दीपिका के इस नए अवतार से हटा नहीं पाएंगे नजरें,देखें तस्वीरें
दीपिका का रेड कारपेट लुक
दीपिका पादुकोण प्रियंका चोपडा़ के बाद ऐसी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं जो न सिर्फ बॉलीवुड में अपने अभिनय का लोहा मनवा रही हैं बल्कि हॉलीवुड में भी अभिनय के दम पर अपनी पहचान बनाई है। दीपिका ने हॉलीवुड में एक्टर विन डीजल के साथ फिल्म 'ट्रिपल एक्स' से एंट्री ली थी। अब दीपिका मेट गाला 2018 के रेट कारपेट को लेकर चर्चा में हैं। दीपिका पादुकोण ने इस साल के मेट गाला में रेड कलर का ड्रैप्ड गाउन पहना था जो थाई हाई स्लिट था। दीपिका ने इस गाउन को पहनने के साथ अपने बालों को वेट रखा। अपने इस लुक के लिए दीपिका भी काफी सुर्खियों में हैं। बता दें कि दीपिका के इस रेड कारपेट गाउन को फैशन डिजाइनर प्रबल गुरुंग ने डिजाइन किया है।


इन हॉलीवुड एक्ट्रेस ने बिखेरा जलवा
मेट गाला 2018 में सिर्फ प्रियंका चोपडा़ और दीपिका पादुकोण ही नहीं बल्कि कई हॉलीवुड एक्ट्रेस ने भी अपना जलवा बिखेरा है। बता दें कि इस पास मेट गाला की थीम देवी देवताओं के लुक पर बेस्ड थी। प्रियंका चोपडा़ और दीपिका के अलावा हॉलीवुड एक्ट्रेस रिहाना, केटी पेरी, निक्की मिनाज, जेनिफर लोपेज, कार्डी बी, लाना डेल रे, रीता ओरा, उमा थरमन और मडोना भी रेड कारपेट पर अपना जलवा बिखेरने से नहीं चूकीं। बता दें की मेट गाला के इवेंट की शाम की होस्ट रिहाना, अमल क्लोनी और डोनाटला वर्सास थीं। इस इवेंट के इन्विटेशन का इस्तेमाल न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजिम ऑफ कॉस्ट्यूम इंस्टिट्यूट की फंडिंग के लिए किया जाएगा।
मेट गाला 2018 : प्रियंका और दीपिका के इस नए अवतार से हटा नहीं पाएंगे नजरें,देखें तस्वीरें

प्रियंका और दीपिका के बाद अब राधिका आप्टे ने भी साइन की ये दो इंग्लिश फिल्में, कहा हॉलीवुड इस मामले में बॉलीवुड से बेहतर


सोनम कपूर और दीपिका पादुकोण के बाद अब प्रियंका चोपडा़ की शादी की खबरें भी आईं सामने, जानें क्या है पूरा मामला

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk