लाॅस एंजिल्स (आईएएनएस)। Coronavirus : एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनास ने कोरोन वायरस की महामारी से लड़ने में मदद के लिए 1 लाख डाॅलर का दान देने का फैसला लिया है। ये दान स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं के लिए एक्ट्रेस ने संस्था बोन विव स्पाइक्ड सेल्जर के साथ मिल कर करने का फैसला किया है। प्रियंका के मुताबिक वो हर हफ्ते में चार ऐसी प्रभावशाली महिलाओं की कहानी को सुनाएंगी जिन्होंने सामाजिक तौर पर इस आपातकाल में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने फैंस से कहा कि वो भी अपने जानने वाली महिलाओं की कहानी हमसे शेयर कर सकते हैं।

प्रियंंका हर वीक 4 पाॅवरफुल महिलाओं की कहानी करेंगी साझा

प्रियंका ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो कह रही हैं, 'हमारी दुनिया तेजी से बदल गई और कहने की जरूरत नहीं है कि हम इस अभियान को शुरू करने की अपनी मूल योजनाओं के साथ आगे नहीं बढ़ सकते। हर हफ्ते मैं चार महिलाओं की कहानियों को बोन विव स्पाइक्ड सेल्जर संस्था के साथ मिल कर साझा करूंगी जिन्होंने बहुत स्ट्रगल किया है और इस मश्किल की घड़ी में साथ दे रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने एक पोस्ट भी की थी जिसमें उन्होंने लिखा था हम सब एक साथ हैं, सभी महिलाएं, पार्टनर।

प्रियंका- निक ने इन संस्थाओं को भी दिए दान

प्रियंका ने एक और बात कही थी, 'हम 1 लाख डाॅलर उन महिलाओं के लिए दान कर रहे हैं जो इस मुश्किल की घड़ी में समाजिक तौर पर साथ दे रही हैं। अगर आप किसी ऐसी महिला को जानते हैं जिसकी कहानी हमें हाईलाइट करनी चाहिए तो प्लीज उसकी स्टोरी हमारे साथ शेयर जरुर करें। चाहे वो सर्विस इंडस्ट्री से हो या फिर किसी बड़े- छोटे बिजनेस को संंभाल रही हो। हम उसकी कहानी को उजागर करेंगे।' बता दें कि प्रियंका और उनके पाॅप स्टार पति निक जोनस ने बोन विव स्पाइक्ड सेल्जर के अलावा पीएम केयर फंड, यूनिसेफ, फीडिंग अमेरिका व गूंज जैसी संस्थाओं को भी दान दिए हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk