मुंबई(ब्यूरो)। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। बॉलीवुड के तमाम सितारों ने अपनी शादी को जहां यादगार बनाने के लिए इटली को चुना, वहीं देसी गर्ल प्रियंका ने शादी के लिए जयपुर का चयन किया। कहा जा रहा है कि प्रियंका और निक दिसंबर के पहले हफ्ते में जयपुर आएंगे। खबर है कि दोनों अपने मेहमानों को चांदी का सिक्का रिटर्न गिफ्ट में देंगे।

प्रियंका-निक की शादी में आने वाले मेहमानों को मिलेगा ये शानदार गिफ्ट,जानें इस तोहफे की खासियत

सिक्के में गुदा होगा कपल के नाम का पहला अक्षर

इस सिक्के में निक और प्रियंका के नाम का पहला अक्षर अंकित होगा और इसके दूसरी ओर लक्ष्मी-गणेश का चित्र होगा। सूत्रों की मानें तो इस सिक्के को मुंबई के एक मशहूर ज्वेलर ने बनाया है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा देश के बाहर भी काफी मशहूर हैं, लेकिन अपनी शादी को वह देशी रंग में रंगना चाहती हैं।

प्रियंका-निक की शादी में आने वाले मेहमानों को मिलेगा ये शानदार गिफ्ट,जानें इस तोहफे की खासियत

मुंबई में कपल ने किया फैमिली डिनर

प्रियंका ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपने मंगेतर निक, अपने देवर जो और उनकी होने वाली पत्नी सोफी टर्नर के साथ ही परिणीति चोपड़ा और पूरे परिवार के साथ नजर आ रही हैं। इस फोटो में उन्होंने लिखा- 'मुंबई नाइट्स।' प्रियंका और निक ने अपने दोस्तों के लिए जुहू में एक पार्टी दी, जिसमें निक के भाई जो और उनकी मंगेतर सोफी टर्नर के अलावा प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा, भाई सिद्घार्थ चोपड़ा और आलिया भट्ट मौजूद रहे।

प्रियंका-निक की शादी के होंगे शाही इंतजाम, जाने कपडो़ं, होटल रूम और सजावट से लेकर हर चीज का दाम

प्रियंका के कार्ड भेजने पर भी सलमान नहीं आएंगे शादी की बधाई देने, ये है वजह

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk