प्रियंका बोलीं 'लव यू बोथ'

कानपुर। प्रियंका चोपडा़ मंगलवार शाम को मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की मेंहिदी सेरेमनी में पहुंची। प्रियंका ने आकाश और श्लोका के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'बधाई हो आकाश और श्लोका... ये बहुत खूबसूरत सेरेमनी है। मेंहदी है रचने वाली... लव यू बोथ। प्री, प्री इंगेजमेंट पार्टी।' प्रियंका ने इस पोस्ट के जरिए दोनों के आगामी जीवन के लिए बधाई दी है। इस पोस्ट पर फैंस भी दोनों को खूब बधाईयां दे रहे हैं। इस तस्वीर में श्लोका और आकाश काफी सिंपल ढंग से तैयार हैं और प्रियंका हमेशा की तरह स्टनिंग लग रही हैं।

प्रियंका ने आकाश अंबानी और श्लोका को मेंहदी सेरेमनी की दी बधाई,तो फैंस बोले निक से शादी कब करोगी

यूजर बोले निक से करलो शादी

प्रियंका ने आकाश और श्लोका के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीर क्या शेयर की यूजर प्रियंका की शादी को लेकर सवाल खडे़ करने लगे। कुछ फैंस ने आकाश और श्लोका को सगाई और मेंहदी पर बधाई दी तो कुछ ने प्रियंका और निक पर निशाना साध लिया। फैंस ने प्रियंका को निक के साथ शादी करने की सलाह तक दे डाली। यूजर्स प्रियंका से सवाल कर रहे हैं आप सेरेमनी में हैं तो आप निक के साथ पोज कब देंगी। कहा जा रहा है कि प्रियंका और निक इस सेरेमनी में साथ पहुंचे थे। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि प्रियंका ये फंग्शन अटेंड करने के बाद अपनी मां और निक के साथ डिनर पर गई थीं। प्रियंका ने श्लोका के मेहंदी फंग्शन के लिए सफेद रंग की शिमरी साड़ी पहनी थी जिसमें वो बहुत खूबसूरत लग रही थीं।

प्रियंका ने आकाश अंबानी और श्लोका को मेंहदी सेरेमनी की दी बधाई,तो फैंस बोले निक से शादी कब करोगी

प्रियंका-निक के हाथ में एक जैसी रिंग

प्रियंका और निक इंडिया आने के बाद प्रियंका की मां से मिले फिर वकेशन पर गोवा गए। दोनों ने गोवा में काफी अच्छा वक्त बिताया। गोवा से लौटते वक्त दोनों के हाथों में एक जैसी रिंग दिखी। तबसे दोनों की सगाई और शादी की खबरें आ रही हैं। कहा जा रहा है कि दोनों जुलाई या अगस्त तक सगाई कर सकते हैं। बी टाउन से आ रही खबरों की माने तो प्रियंका और निक नवंबर तक शादी भी कर लेगें। प्रियंका निक की फैमिली से पहले ही मिल चुकी हैं और भारत में वो निक को अपनी मां और फ्रेंड्स से मिलाने के लिए ले कर आई थीं। फिलहाल दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर अब तक चुप्पी साधी हुई है।

प्रियंका ने आकाश अंबानी और श्लोका को मेंहदी सेरेमनी की दी बधाई,तो फैंस बोले निक से शादी कब करोगी

प्रियंका चोपडा़ और निक जोनस के हाथ में दिखी एक जैसी अंगूठी, सगाई की तारीख हुई पक्की

प्रियंका चोपडा़ गोवा में ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस संग लंच डेट पर हुईं स्पॉट, देखें तस्वीरें

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk