कैलिफोर्निया (एएनआई)। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनास और उनके पति निक जोनास ने असम बाढ़ राहत के लिए दान दिया है और फैंस से भी मदद की अपील की है। ताकि राज्य में बाढ़ से पीड़ित लोगों की मदद की जा सके। असम में इन दिनों हालत काफी खराब है। बाढ़ से अब तक करीब 100 लोगों की मौत हो गई है और कम से कम 129 पशु हताहत हुए हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका ने कुछ संगठनों के नाम साझा किए, जो राज्य में राहत और बचाव कार्यों में शामिल हैं, जिन्हें लोग अपने दान में भेज सकते हैं।

प्रियंका ने टि्वटर पर दी जानकारी
एक ट्वीट में प्रियंका ने लिखा, 'जबकि हम सभी अभी भी वैश्विक महामारी के प्रभाव से निपट रहे हैं, असम का भारतीय राज्य एक और बड़े संकट से जूझ रहा है। यह लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित करने वाले भारी मानसून वर्षा से उत्पन्न बाढ़ से बर्बाद हो गया है। जीवन और भूमि / संपत्ति पर प्रभाव अकल्पनीय है। तेजी से बढ़ रहे जल स्तर ने दुनिया के बेहतरीन वन्यजीव अभयारण्यों में से एक काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान को भी भर दिया है।" प्रियंका ने दो संगठनों - एक्शन एड और रैपिड रिस्पॉन्स के संदर्भ में भी पोस्ट किया जो लोगों की मदद करने के लिए जमीन पर काम कर रहे हैं।निक ने भी यही संदेश अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर किया। उन्होंने एक्शन एड और रैपिड रिस्पॉन्स, बाढ़ राहत की दिशा में काम करने वाले दो संगठनों का विवरण साझा किया।

असम में बाढ़ से काफी बर्बादी
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) के अनुसार रविवार तक बारिश से बाढ़ के कारण 96 लोगों की जान चली गई। ब्रह्मपुत्र के बढ़ते जल के प्रभाव से इसकी अन्य सहायक नदियों के प्रभाव से कुल 2,543 गांव फिर से प्रभावित हो रहे हैं, जिससे 1.22 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है। असम सरकार के अनुसार, बोकारो में काजीरंगा नेशनल पार्क और बोकाघाट में टाइगर रिजर्व में कुल 129 पशु हताहत हुए हैं।एसडीएमए ने कहा कि राज्य में 496 राहत शिविरों में 50,136 लोग रह रहे हैं। इस साल चौथी बार असम के विभिन्न जिलों में बाढ़ ने कहर बरपाया है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk