नई दिल्ली (एएनआई)। बाॅलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनास ने गुरुवार को खुद की एक बचपन की तस्वीर पोस्ट की। इस फोटो में प्रियंका भारतीय सेना की वर्दी में सजी नजर आती है। 38 वर्षीय एक्ट्रेस प्रियंका के पिता ने भारतीय सेना में सेवा की थी। प्रियंका अपने पिता पर हमेशा गर्व करती रही। उन्होंने एक नोट साझा करते हुए लिखा कि यह तस्वीर उनकी आने वाली किताब का एक हिस्सा है और यह भी व्यक्त किया है कि कैसे उनके पिता हमेशा उनके "आदर्श" रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने याद की पुरानी बातें
'फैशन' एक्ट्रेस ने पोस्ट में लिखा, 'मेरे पिताजी ने रोमांच की मेरी भावना को प्रोत्साहित किया। एक छोटी लड़की के रूप में भी मैं हमेशा रोमांच की तलाश में रहती थी, कुछ नया करने की कोशिश कर रही थी। मैं कुछ ऐसा करना चाह रही थी जो पहले नहीं किया गया था, कुछ ऐसा खोजने के लिए जो अभी तक किसी को नहीं मिला था। मैं हमेशा पहले नंबर पर आना चाहती थी।' पूर्व मिस वर्ल्ड वर्तमान में अपनी संस्मरण पुस्तक 'अनफिनिश्ड' पर काम कर रही हैं।

प्रियंका के पास है काफी काम
सिर्फ अपनी किताब ही नहीं, प्रियंका के पास इस समय कई फिल्म और टेलीविजन प्रोजेक्ट्स भी हैं। व्हाइट टाइगर और वी कैन बी हीरोज नेटफ्लिक्स पर रिलीज के लिए तैयार हैं। प्रोउक्शन में उनके पास 'मैट्रिक्स 4' और 'टेक्स्ट फॉर यू' भी है। उन्होंने रुसो ब्रदर्स के साथ एक टेलीविजन प्रोजेक्ट साइन किया है, जिसका शीर्षक है सिटाडल, जो निक जोनास के साथ एक डांस रियलिटी शो है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk