नई दिल्ली, (एएनआई)। जामिया मिलिया इस्लामिया और अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी में सिटीजनशिप एमेंडमेंड एक्ट को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन में पुलिस की कार्यवाही के चलते काफी लोग, जिनमें बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी शामिल हैं, छात्रों के समर्थन में आ गए हैं। सोशल मीडिया के जरिए सभी अपनी नाराजगी जताई है, और इस मामले को समझदारी से हैंडल करने के लिए कहा है। अब इंटरनेशनल स्टार सेलेब्रिटी बन चुकी ग्लोबल यूनिसेफ गुडविल एंबेसेडर प्रियंका चोपड़ा जोनस ने भी ट्विटर पर एक मैसेज के जरिए अपनी प्रिक्रिया दी है। उन्होंने पुलिस के रवैये को सही ना मानते हुए स्टूडेंट्स का पक्ष लिया है। उन्होने छात्रों के विरोध को सही मानते हुए कहा है कि उन्हें आवाज उठाने का हक है, क्योकि शिक्षा उन्हें सोचने का अधिकार देती है।


डेमोक्रेसी में आवाज उठाना हक
प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा "हर बच्चे के लिए शिक्षा हमारा सपना है। शिक्षा वह है जिसने उन्हें स्वतंत्र रूप से सोचने का अधिकार दिया है। हमने उन्हें इस समझ के साथ बड़ा किया कि वे आवाज उठा सकें। एक सफल डेमोक्रेसी में शांति से अफनी बात कहने का अधिकार है और उसे हिंसा से रोकना गलत है। हर आवाज मायने रखती है और प्रत्येक आवाज बदलते भारत की दिशा में काम करेगी। " अपने ट्वीट के साथ प्रियंका ने& #HaveVoiceWillRaise #HaveVoiceMustRaise भी लिखा है।

कई सितारे दे चुके हैं साथ
काम के मोर्चे पर देखें तो प्रियंका हाल ही में शोनाली बोस की 'द स्काई इज़ पिंक' में फरहान अख्तर, रोहन सराफ और जायरा वसीम के साथ नजर आयी थीं। इसी फिल्म में उन के अपोजिट नजर आये फरहान ने 19 तारीख को अगस्त क्रांति मैदान, मुंबई में इस मामले रैली का आवहन किया है। इससे पहले ऋतिक रोशन ने भी छात्रों के लिए ट्वीट किया था। साथ ही आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव, परिणीति चोपड़ा, आलिया भट्ट और डायरेक्टर अनुराग कश्यप भी CAA के विरोध में ट्वीट कर चुके हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk