features@inext.co.in
KANPUR: सगाई की अच्छी खबर के बाद अब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की फैमिली से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, प्रियंका के होने वाले ससुर यानी निक के फादर पॉल जोनस की रियल एस्टेट कंपनी पर एक मिलियन डॉलर से ज्यादा का कर्ज है।  इसमें 2,68,000 डॉलर का एक जजमेंट भी शामिल है। यह केस उनकी कंपनी हार गई थी।  
प्रॉपर्टी बेचने का है प्लान 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब पैसों के लिए पॉल अपनी न्यू जर्सी कंस्ट्रक्शन और रियल एस्टेट कंपनी की प्रॉपर्टी बेचने का प्लान बना रहे हैं। हालांकि, इस फैमिली के लिए यह कोई बड़ी मुसीबत साबित नहीं होगी क्योंकि उनकी फैमिली में सभी का बैंक बैलेंस काफी मजबूत है। 

भारी कर्ज में प्रियंका के होने वाले ससुर,बेचेंगे प्रॉपर्टी!

प्रॉपर्टी बेचने का है प्लान 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब पैसों के लिए पॉल अपनी न्यू जर्सी कंस्ट्रक्शन और रियल एस्टेट कंपनी की प्रॉपर्टी बेचने का प्लान बना रहे हैं। हालांकि, इस फैमिली के लिए यह कोई बड़ी मुसीबत साबित नहीं होगी क्योंकि उनकी फैमिली में सभी का बैंक बैलेंस काफी मजबूत है। 

फैमिली में पैसों की नहीं है कोई कमी

निक की वर्थ जहां 25 मिलियन डॉलर है, वहीं उनके भाईयों सिंगर जो जोनस और केविन जोनस की वर्थ 20 मिलियन डॉलर और 18 मिलियन डॉलर है। जो की मंगेतर सोफी टर्नर की वर्थ जहां 18 मिलियन डॉलर है, वहीं निक की मंगेतर प्रियंका की वर्थ एक रिपोर्ट के मुताबिक 28 मिलियन डॉलर है।  बता दें कि प्रियंका ने 18 अगस्त को निक के साथ अपनी सगाई अनाउंस की थी। 

ये भी पढ़ें: छह साल पहले आई इस फिल्म ने बदल दी सोनम की किस्मत

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk