मुंबई (एएनआई)। प्रियंका चोपड़ा का अकाउंट मंगलवार को इंस्टाग्राम पर गायब हो गया, जिससे उनके कई फैंस हैरान हो गए। फैंस ने टि्वटर पर बताया कि प्रियंका का इंस्टाग्राम पर नाम सर्च करने पर नहीं आ रहा है। थोड़ी देर बाद, प्रियंका की टीम, जिसका इंस्टाग्राम पर एक अफिशल अकाउंट भी है, उन्होंने रहस्य सुलझाया और पुष्टि की कि प्रियंका का अकाउंट वास्तव में हटा दिया गया था और वे इस मुद्दे को सुलझाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। कुछ ही घंटों में खाता बहाल कर दिया गया और टीम ने इसे तकनीकी गड़बड़ी बताया।

सबसे ज्यादा फाॅलो की जाने वाली बाॅलीवुड हस्ती
प्रियंका इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली बॉलीवुड हस्तियों में से एक हैं। वर्तमान में 79.8 मिलियन से अधिक इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के साथ एक्ट्रेस का बहुत बड़ा फैन बेस है। वह इंस्टाग्राम पर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलकियां शेयर करती रहती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर होमवेयर कलेक्शन 'सोना होम' लॉन्च करने की घोषणा की।

इन फिल्मों में आएंगी नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका ने हाल ही में अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'सिटाडेल' की शूटिंग पूरी की है। रूसो ब्रदर्स द्वारा निर्मित, 'सिटाडेल' ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी। आगामी Sci-Fi ड्रामा सीरीज़ का निर्देशन पैट्रिक मॉर्गन द्वारा किया जा रहा है और इसमें प्रियंका के साथ रिचर्ड मैडेन भी हैं। प्रियंका की झोली में कुछ अन्य हॉलीवुड प्रोजेक्ट भी हैं। वह मार्वल स्टार एंथनी मैकी के साथ 'एंडिंग थिंग्स' और शिल्पी सोमाया गौड़ा के उपन्यास 'सीक्रेट डॉटर' के एक रूपांतरण में दिखाई देंगी, जिसे श्रुति गांगुली द्वारा रूपांतरित किया जाएगा।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk