नई दिल्ली (एएनआई)। प्रियंका चोपड़ा, जो हाल ही में 38 साल की हो गई। वह फिल्म इंडस्ट्री में 20 साल पूरे होने का जश्न मना रही हैं। प्रियंका ने एक वीडियो साझा किया है जहां उन्होंने अपने प्रशंसकों को इस जश्न में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है क्योंकि वह अपने करियर के 20 यादगार लम्हों को लेने के लिए तैयार है। प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक वीडियो संदेश शेयर किया और लिखा, “2020 में इस इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मैं 20 साल पूरे कर रही हूं! क्या आप सभी इस यात्रा में शामिल होने आ रहे हैं। आपक सभी फैंस का प्यार और सपोर्ट मेरे लिए पूरी दुनिया है।'

हाल ही में मनाया 38वां बर्थडे
18 जुलाई को प्रियंका चोपड़ा ने अपना 38वां जन्मदिन मनाया। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए अपने दोस्तों, प्रशंसकों और फैन पेज को व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद दिया था। ट्विटर पर अपने फॉलोअर्स का आभार जताते हुए उन्होंने बुधवार को ट्वीट किया, “बस हर एक व्यक्ति को धन्यवाद देना चाहती हूं जिन्होंने मुझे जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। आपने मेरे दिन को स्पेशल बना दिया। शुक्रिया शुक्रिया! आप सभी को ढेर सारा प्यार। ”

बाॅलीवुड से लेकर हाॅलीवुड तक बनाई पहचान
प्रियंका ने 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता और फिर अभिनय की शुरुआत की। उन्होंने सनी देओल और प्रीति जिंटा-स्टारर द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई में अपनी प्रमुख भूमिका के साथ बॉलीवुड में कदम रखा। 2008 की फिल्म, फैशन में एक मॉडल की भूमिका निभाने के लिए प्रियंका को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला। सिर्फ बाॅलीवुड ही नहीं विदेशी शो में भी प्रियंका ने अपनी पहचान बनाई। हिट टीवी शो क्वांटिको में प्रियंका ने खूब सुर्खियां बटोरी। इसके अलावा वह बेवॉच और Isn&यt It Romantic सहित कई हॉलीवुड फिल्मों में भी दिखाई दी।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk