कानपुर। प्रियंका चोपड़ा आजकल अपने पति के साथ happiness begins tour पर यूरोप में हैं। इसी दौरान एक शो पर निक जोनास को Jealous song पर परफॉर्म करते हुए देखकर प्रियंका बिल्‍कुल ऐसी मस्‍त हो गईं कि उन्‍हें देखकर हर कोई ऐसा कहने लगा कि वो निक जोनास की सबसे बड़ी फैन गर्ल हैं। उनसे बड़ी फैन मिलना तो निक के लिए पॉसिबल ही नहीं है।

निक को लगातार चियर करती रहीं पीसी

यूरोप में आजकल चल रहे जोनास ब्रदर्स के हैप्‍पीनेस बिगेंस टूर के दौरान प्रियंका और निक साथ हैं। जहां एक ओर निक अपनी जानदार सिंगिंग परफॉर्मेंस से ऑडिएंस को झूमने पर मजबूर कर देते हैं। वहीं दूसरी ओर उनकी सुपर फैन प्रियंका पति के हर शो पर मोस्‍ट एक्‍साइटेड फैन की तरह झूमती गाती नजर आती हैं। ऐसे ही एक शो के दौरान जब निक गा रहे थे, तो उनके नजदीक ही फर्स्‍ट रो में बैठी प्रियंका झूम झूमकर गाते हुए निक के बोल से बोल मिला रही थीं। पीसी की यह मस्‍ती एक दूसरे फैन ने अपने फोन में रिकॉर्ड कर ली, जो आप भी यहां देख सकते हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk